पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को हुई 2 साल की सजा.. 9 लोगों पर लगाया गया जुर्माना

आज की ताजा खबर पंजाब

2008 के इस केस में सुनाम कोर्ट ने दिया फैसला, धारा- 452 व 323 के तहत सुनाई सजा.. राजनीतिक हलचल बढ़ी

टाकिंग पंजाब
सुनाम। पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा एक पुराने मामले को लेकर मुश्किल में आ गए हैं। साल 2008 के एक पुराने केस में सुनाम कोर्ट ने अमन अरोड़ा को धारा- 452 व 323 के तहत 2 साल की सजा सुनाई है। अमन अरोड़ा के अलावा आठ और लोगों को भी दो-दो साल की सजा सुनाई गई है। बताया जा रहा है कि, सजा के साथ-साथ सभी 9 लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं अमन अरोड़ा को सजा होने से पंजाब में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

पारिवारिक झगड़े का है केस, हमला करने का लगा था आरोप

जानकारी के अनुसार, अमन अरोड़ा को जिस केस में सजा हुई है। वह केस पारिवारिक झगड़े का है। अमन अरोड़ा पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगा था। बताया जा रहा है कि, साल 2008 में अमन अरोड़ा के बहनोई राजिंदर दीपा ने घर में घुसकर हमला करने की शिकायत दी थी। राजिंदर ने आरोप लगाया था कि, अमन अरोड़ा ने अपने साथियों के साथ उनके घर में घुसकर हमला किया। इसलिए मामले में लंबे समय से कोर्ट में केस चल रहा था। इस केस में कोर्ट ने अमन अरोड़ा को 2 साल की सजा सुना दी है.

संगरूर के सुनाम से विधायक हैं अमन अरोड़ा

अमन अरोड़ा संगरूर के सुनाम से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। अरोड़ा ने 2022 के चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के जसविंदर सिंह धीमान को 75,277 मतों के अंतर से हराया था। वहीं विधायक बनने के बाद अरोड़ा पंजाब मंत्रिमंडल में शामिल हुए और उन्हें आवास और शहरी विकास और लोक संपर्क जैसे दो बड़े विभाग दिए गए। हालांकि, कुछ महीनों बाद मार्च में सीएम भगवंत मान ने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर दिया। जहां इस फेरबदल में अरोड़ा का कद कम हो गया। अमन अरोड़ा से दोनों बड़े विभाग छीन लिए गए और उन्हें न्यू एनर्जी रिसोर्सिज, प्रिंटिंग और स्टेशनरी, गवर्नैंस रिफार्मस इंप्लायमैंट जैनरेशन जैसे विभाग दे दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *