सेंट सोल्जर ने हर्ष और उल्लास के साथ क्रिसमस का पर्व

शिक्षा

चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को दी क्रिसमस की बधाई

टाकिंग पंजाब

जालंधर। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा क्रिसमस के पर्व को हर्ष और उल्लास के साथ मानते हुए ग्रैंड सेलिब्रेशन की गई। जिसमें सेंट सोल्जर के नन्हें छात्रों ने सेंटाक्लोज, परियाँ, क्रिसमस ट्री, बैलूंस आदि के साथ कार्यकम्र में भाग लिया। इस अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, पीपीआर के मैनेजिंग डायरेक्टर राजन चोपड़ा, रीतू चोपड़ा, नन्हें छात्रों द्वारा क्रिसमस का केक काटते हुए, एक दूसरे का मुँह मीठा करवाया गया।

        इस अवसर पर छात्रों द्वारा प्रभुयीशु मशी के जन्म और जीवन के बारे में एक खास रूप से तैयार की लघुनाटिका पेश की गई। इसके अतिरिक्त परियाँ और सेंटाक्लोज बने छात्रों द्वारा जिंगलबेल जिंगलबेल, मेरी क्रिसमस आदि गीत गाये गए और उनगीतों पर डांस भी किया गया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को चॉक्लेट, टॉफियां, गिफ्ट्स आदि बांटे और सभी को क्रिसमस की बधाई देते हुए उन्हें बिना किसी जात-पात, भेदभाव के सभी पर्व मनाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *