पीएम मोदी ने देशवासियों से की 22 जनवरी को अयोध्या में आ राम ज्योति जलाकर दीपावली मनाने की अपील…

आज की ताजा खबर देश

दुनिया में कोई भी देश हो, अगर उसे विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचना है, तो उसे अपनी विरासत को संभालना ही होगा- पीएम मोदी

टाकिंग पंजाब

अयोध्या। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे व पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों को भी संबोधित किया व कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण बहुत भाग्य से हमारे जीवन में आया है। मैं भारत के 140 करोड़ देशवासियों से हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहा हूं कि जब 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम विराजमान हों, तब राम ज्योति जलाएं व दीपावली मनाएं। यहां श्रीराम का भव्य मंदिर बनने के बाद यहां आने वाले लोगों की संख्या में बहुत बड़ी वृद्धि होगी।       इसे ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार अयोध्या में हजारों करोड़ रुपए के विकास काम करा रही है व अयोध्या को स्मार्ट बना रही है। दुनिया में कोई भी देश हो, अगर उसे विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचना है, तो उसे अपनी विरासत को संभालना ही होगा। हमारी विरासत हमें प्रेरणा देती है, हमें सही मार्ग दिखाती है इसलिए आज का भारत पुरातन और नूतन दोनों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब 22 जनवरी का पूरा कार्यक्रम हो जाने के बाद एक बार परिवार के साथ अयोध्या जरूर आएं। एक समय था, जब यहीं अयोध्या में रामलला टेंट में विराजमान थे। आज पक्का घर सिर्फ रामलला को ही नहीं बल्कि देश के चार करोड़ गरीबों को भी मिला है।         आज पूरी दुनिया उत्सुकता के साथ 22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रही है। भारत की मिट्टी के कण-कण और जन-जन का मैं पुजारी हूं व मैं भी उतना ही उत्सुक हूं। ये उत्साह उमंग आज अयोध्या की सड़कों पर नजर आ रहा था। ऐसा लग रहा था कि पूरी अयोध्या नगरी सड़क पर उतर आई। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अभी अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की क्षमता 10-15 हजार लोगों की सेवा करने की है। स्टेशन का पूरा विकास होने के बाद अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर हर रोज 60 हजार लोग आ-जा सकेंगे।       22 जनवरी की शाम पूरे हिंदुस्तान में जगमग होनी चाहिए। देशभर के लोगों से मेरी हाथ जोड़ कर प्रार्थना है कि मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी से हर छोटे-बड़े तीर्थ स्थलों पर स्वच्छता का अभियान चलाएं। प्रभु श्रीराम आ रहे हैं तो एक भी मंदिर अस्वच्छ नहीं होना चाहिए। उन्होनें आगे कहा कि देश के इतिहास में 30 दिसंबर की ये तारीख बहुत ऐतिहासिक रही है। आज के दिन ही 1943 में नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने अंडमान में झंडा फहराकर भारत की आजादी का जयघोष किया था। आज विकसित भारत के निर्माण को गति देने के अभियान को अयोध्या नगरी से नई ऊर्जा मिल रही है। आज यहां 15,700 करोड़ की 46 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास हुआ है।       इस दौरान पीएम मोदी के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे व उन्होनें कहा कि प्रभु श्री राम की प्राण-प्रिय नगरी, श्री अयोध्या जी अपने चिर-पुरातन वैभव के साथ सज और संवर रही हैं। प्रभु के आगमन के पहले प्रधानमंत्री का संकल्प था, अयोध्या को सुंदरतम नगरी के रूप में स्थापित करेंगे। भगवान राम त्रेता युग में पुष्पक विमान से अयोध्या आए होंगे, आज प्रधानमंत्री ने अयोध्यावासियों को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करके उपहार दे दिया है। यह वही अयोध्या है, जहां आने की बात तो दूर, नाम लेने में लोग संकोच करते थे। आज एक नया रिकॉर्ड भी बन गया है। अयोध्या सबसे ज्यादा बार आने वाले प्रधानमंत्रियों में मोदी का नाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *