नई वंदे भारत ट्रेन को लेकर भाजपा नेताओं व आप नेताओं के बीच ठनी… आप नेताओं का दावा जालंधर को वंदे भारत की सौगात सिर्फ सांसद रिंकू की वजह से मिली…

आज की ताजा खबर पंजाब

वहीं, भाजपा का कहना… फरवरी में ही वंदे भारत के स्टॉपेज को लेकर लिख दिया था केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को लेटर…

टाकिंग पंजाब

अमृतसर। पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित व सांसद गुरजीत सिंह औजला ने हरी झंडी दिखाते हुए नई वंदे भारत ट्रेन को अमृतसर से दिल्ली के लिए रवाना किया। इसके बाद यह ट्रेन दोपहर बाद 2:45 लुधियाना पहुंची व वहां से 3 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गई। बता दें कि पंजाब- हरियाणा को 2 वंदे भारत ट्रेन मिली हैं जिनमें से एक गाड़ी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलकर हरियाणा-पंजाब होते हुए जम्मू-कश्मीर के मां वैष्णो देवी कटरा स्टेशन तक जाएगी। वहीं, दूसरी वंदे भारत ट्रेन अमृतसर से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। वंदे भारत ट्रेन अमृतसर से दिल्ली तक पहुंचने में 5.45 घंटे का सफर तय करेगी।       इसके स्टॉपेज ब्यास, जालंधर कैंट, फगवाड़ा, लुधियाना व अंबाला कैंट होंगे। अब इसके उद्घाटन को लेकर पार्टियों के बीच राजनीति शुरू हो गई है। पहले अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत का जालंधर में स्टॉपेज नहीं था लेकिन फिर जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू वंदे भारत के स्टॉपेज को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले थे जिसके बाद जालंधर कैंट व फगवाड़ा में वंदे भारत का स्टॉपेज बढ़ाया गया। अब जालंधर के आप नेताओं ने दावा किया है कि जालंधर को वंदे भारत की सौगात सिर्फ सांसद रिंकू की वजह से मिली है।

       वहीं, भाजपा का कहना है कि वंदे भारत केंद्र सरकार की देन है इसलिए हम इसका जालंधर में स्वागत करेंगे। वंदे भारत के स्टॉपेज के लिए फरवरी में संगठन के जालंधर लोकसभा मामलों के प्रभारी केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सरकार को 20 फरवरी को लेटर लिखा था। इतना ही नहीं, भाजपा के शहरी प्रधान सुशील शर्मा ने केंद्रीय मंत्री के लेटर की कापी दिखाते हुए कहा कि जब केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल प्रवास के लिए फरवरी में जालंधर आए थे तो उन्होंने पंजाब को वंदे भारत ट्रेन की सुविधा देने का मुद्दा रखा था। इसी के चलते भाजपा नेताओं व आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच वंदे भारत ट्रेन को लेकर क्रेडिट वार शुरू हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *