गुरूद्दारा श्रीगुरू सिंह सभा में श्रदा के साथ मनाया गया साहिब ए कमाल सरबत दानी दशमेश पिता श्री गुरू गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व

आज की ताजा खबर धर्म

सचखंड श्री दरबार साहिब से आए कीर्तनी जत्थे निर्मल सिंह पजंवड़ ने शब्द कीर्तन कर किया संगत को निहाल

टाकिंग पंजाब

जालंधर। साहिब ए कमाल सरबत दानी दशमेश पिता श्री गुरू गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व गुरूद्दारा श्रीगुरू सिंह सभा, गुरदेव नगर में श्रद्दा के साथ मनाया गया। सबसे पहले इस संबंध में रखे गुए श्री आखंडपाठ के भोग डाले गए। इसके उपरांत गुरूघर के हजूरी रागी दलेर सिंह की तरफ से कीर्तन किया गया। इसके बाद हैडग्रंथी भाई जसबीर सिंह ने गुरू साहिब जी के जीवन पर रौशनी डाली। गुरूघर की स्त्री संतसंग सभा की तरफ से कीर्तन किया गया।
     सचखंड श्री दरबार साहिब से आए कीर्तनी जत्थे निर्मल सिंह पजंवड़ ने शब्द कीर्तन करते संगत को निहाल किया। भाई मनदीप सिंह जालंधर वालों ने साहिब ए कमाल सरबत दानी साहिब श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला। स्टेज सचिव की सेवा हरप्रीत सिंह नीटू ने निभाई। इस अवसर पर रजिंदर सिंह गुरूदेवनिगर, अमरजीत सिंह, इंदरजीत सिंह, गगनदीप सिंह पारस, कुलदीप सिंह, हरमनजोत सिंह, गुरप्रताप सिंह आदि ने गुरू चरणों में हाजरी लगवाई।
 
इसके अलावा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर बुधवार को शहर के तमाम गुरूघरों में भारी संख्या में संगत पहुंची। इस दौरान संगत ने गुरूघर पहुंचकर कीर्तन का आनंद लिया व गुरू चरणों में अपनी हाजरी लगवाई। सभी गुरूघरों में गुरु ग्रंथ साहिब जी को फूलों से सजाया गया था व गुरूघर की शोभा देखते ही बनती थी। शहर के गुरूघरों माडल टाऊन व सेंट्रल टाऊन में संगत की भारी भीड़ देखी गई। इन गुरूघरों को लाईटों, फूलों से सजाया गया था।
     गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन में दोपहर दो बजे तक रागी जत्थों द्वारा कीर्तन कर संगतों को निहाल किया। इसके बाद संगतों के लिए लंगर का भी प्रबंध किया गया। इसके अलावा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरु अमरदास नगर में साहिबजादों की याद में आयोजित बाल कीर्तन दरबार में बच्चों ने कीर्तन व कविताएं सुनाईं थी। आज गुरू गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह और बलबीर सिंह की तरफ से नवदीप कौर, एकनूर कौर, गुरलीन कौर, सहजप्रीत कौर, मनप्रीत सिंह जपजी कौर व अन्य बच्चों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *