नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने के सवाल पर भड़के राहुल गाँधी..

आज की ताजा खबर देश

बोले, कुछ चीजों को ओवरप्ले करता है मिडिया.., भाईचारे की बात आप बताते नहीं व एक मुद्दा उठा उसे बना देते हो मुख्य मुद्दा…

टाकिंग पंजाब 

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे है। उनकी यह यात्राआगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए है। देश की जनती की आवाज उठाने के लिए निकली जा रही इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज यानि की मंगलवार को तीसरा दिन है। मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नागालैंड की राजधानी कोहिमा में एक रैली को संबोधित किया।       जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपक्षी गठबंधन का जिक्र किया। हालांकि, जब मीडिया ने विपक्षी गठबंधन के मद्देनजर यह सवाल पूछा कि क्या नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन छोड़ एनडीए में शामिल हो सकते हैं। आप इंडिया की अच्छी हालत बता रहे हैं, जबकि नीतीश कुमार ने संयोजक पद ठुकरा दिया है। यह इस सवाल सुनते ही कांग्रेस नेता को गुस्सा आ गया।      उन्होंने कहा कि देखिए मीडिया इन चीजों को ओवरप्ले करता है। मीटिंग में जो बातचीत होती है, भाईचारा होता है वो आप बताते नहीं है। आप एक मुद्दा उठाकर उसे मुख्य मुद्दा बना देते हो। राहुल गांधी ने कहा कि गठबंधन में नेताओं के बीच आपसी भाईचारा और सम्मान है। हम एक साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। यह आईएनडीआईए गठबंधन बीजेपी और आरएसएस के सिद्धांतों के खिलाफ लड़ने के लिए बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *