पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु पर 2000 करोड़ के घपले का आरोप, गिर सकती है गाज

पॉलिटिक्स

–  भारत भूषण आशु के खिलाफ एक्शन सेने की तैयारी में सरकार, हो सकती है विजिलेंस जांच। 

टाकिंग पंजाब 

पंजाब। भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए पंजाब सरकार ने सबसे पहले अपने सेहत मंत्री सिंगला पर कार्रवाई की। इसके बाद अब सरकार कांग्रेस के भ्रष्ट मंत्रियों के रिकार्ड खंगाल रही है। इसके तहत सरकार ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत व संगत सिंह गिलजियां पर एक्शन लिया। उसके बाद पूर्व कांग्रेसी मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं।

अब सूत्रों की माने तो कांग्रेस के एक ओर पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु पर भी सरकार एक्शन लेने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार भारत भूषण आशु के खिलाफ विजिलेंस द्वारा जांच की जा सकती है। कहा जा रहा है कि पार्टी के कार्यकाल दौरान ठेकेदारों की यूनियन द्वारा पूर्व मंत्री आशु पर 2 हजार करोड़ के टैंडरों में घोटाला करने के आरोप है। अब अगर आरोप साबित हो गए तो विजिलेंस आशु के खिलाफ केस दर्ज कर सकती है। इस आरोपों के साथ पूर्व कांग्रेसी मंत्री भरत भूषण आशु के मुश्किलें बढ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *