दिल्ली कूच पर अड़े किसान .. पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर रखे भारी पत्थर.. जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

आज की ताजा खबर पंजाब

किसानों का दावा, हर हाल में पहुंच कर रहेंगे दिल्ली .. राहुल गांधी ने की किसानों से फोन पर बात

टाकिंग पंजाब

 अंबाला। पंजाब के किसानों का अंदोलन उग्र होता दिखाई दे रहा है। पंजाब, हरियाणा व अन्य राज्यों के किसान दिल्ली कूच करने के लिए निकल चुके हैं । किसानों को रोकने के लिए भारी पुलिस तैनात किए गए हैं, लेकिन किसान मजदूर मोर्चा के कोऑर्डिनेटर सरवण सिंह पंधेर का कहना है कि वह हर हाल में दिल्ली पहुंच कर ही रहेंगे। किसानों के इस अंदोलन का पंजाब के साथ साथ अन्य कईं राज्यों में असर दिखना शुरू हो गया है। सबसे ज्यादा असर आवाजाही पर पड़ा है।   इस अंदोलन के चलते जहां सड़क यातायात बाधित हुआ है वहीं ट्रेनों को चलने में भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उधर शंभू बॉर्डर पर किसानों ने लाउडस्पीकर मंगवाए हैं। इसके जरिए किसान नेता किसानों को इंस्ट्रक्शन दें रहे हैं। इसी के आधार पर प्लानिंग के साथ आगे बढ़ा जाएगा। किसानों को रोकने के लिए गाजीपुर बॉर्डर पर भारी पत्थर रखे गए।किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने बुधवार सुबह 10 बजे शंभू बॉर्डर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। किसान नेताओं के न पहुंचने के कारण कॉन्फ्रेंस शुरू नहीं हो सकी है। हरियाणा में रेवाड़ी के दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित राजस्थान के जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।      यहां राजस्थान और हरियाणा पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। साथ ही बैरिकेड्स भी लगाए गए हैं। दिल्ली की सिंघु बॉर्डर पर रैपिड एक्शन फोर्स, पुलिस के जवानों और दंगा नियंत्रण वाहन की तैनाती गई है। बुधवार को दिल्ली कूच से पहले किसान शंभू बॉर्डर पर लंगर बना रहे हैं। किसान अपने साथ 6 महीने का राशन का सामान लेकर आए हैं। इस अंदोलन के चलते अमृतसर से दिल्ली और दिल्ली से अमृतसर की फ्लाइट के दाम आज भी तीन गुना बढ़ गए हैं। बुधवार सुबह 10 बजे अमृतसर से दिल्ली के लिए रवाना हुई फ्लाइट की टिकट 9500 रुपए में बिकी।

     अमृतसर से एक बजे रवाना होने वाली फ्लाइट की टिकट 17 हजार में उपलब्ध करवाई जा रही है है। रात 11 बजे अमृतसर से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट की टिकट 34 हजार में मिल रही है, जबकि विस्तारा की फ्लाइट की टिकट तकरीबन 16400 रुपए में उपलब्ध है। पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग शंभू बॉर्डर पर घायल हुए किसानों का हाल-चाल जानने के राजपुरा के सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने घायल किसानों की राहुल गांधी से फोन पर बात कराई। राहुल गांधी ने किसानों से उनकी चोट के बारे में जाना।     पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर मंगलवार 13 फरवरी को किसानों से हुए टकराव में हरियाणा पुलिस के डीएसपी समेत 10 जवान घायल हो गए। उन्हें अंबाला सिटी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस कर्मचारियों का हाल-चाल जाना। इस सबके बीच अब किसान अब प्लान-बी की तैयारी में हैं। सूत्रों की माने तो किसान नेताओं ने आर्मी के रिटायर्ड अफसरों से बातचीत कर प्लान बनाया है। किसान जल्द इसे अमल में लाने वाले हैं। प्लान क्या है, इसे पूरी तरह से गुप्त रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *