सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

आज की ताजा खबर शिक्षा

हमें स्वस्थ कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए ताकि मौतों को कम किया जा सके- चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा

टाकिंग पंजाब

जालंधर। सेंट सोल्जर इंटरकॉलेज फ्रेंड्स कॉलोनी शाखा में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया। परिसर में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम थी पर्यावरण, सामाजिक और शासन उत्कृष्टता के लिए सुरक्षा नेतृत्व पर ध्यान केंद्रित करें। यह दिन कार्यस्थल में सुरक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए और उन लोगों के लिए मनाया जाता है जिनकी कार्यस्थल पर काम से संबंधित चोट से मृत्यु हो गई है।        इस दिन को मानते हुए विद्यार्थियों ने हमेशा सावधान रहें, आओ सुरक्षा की वर्णमाला का पालन करें जैसे नारे लगाए। इस अभियान में कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उनके नाम कृतिका, इशिका, गुरबाज सिंह, जानवी, निपेक्षा, जसलीन कौर, धीमान, पावनी, पारुल और सुभा थे। सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा का कहना था कि हमें स्वस्थ कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए ताकि कार्य संबंधी कई मौतों और चोटों को कम किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *