सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज में मनाया गया विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस

आज की ताजा खबर शिक्षा

चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने की विद्यार्थियों और शिक्षकों की इस मुहिम की सराहना

टाकिंग पंजाब

जालंधर। सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज जालंधर में स्कूल प्रिंसिपल मनजिंदर सिंह के नेतृत्व में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य उपभोक्ता अधिकारों, उपभोक्ता संरक्षण और सशक्तिकरण के बारे में वैश्विक जागरूकता पैदा करना था। स्मार्ट खरीदें सुरक्षित रहें, धोखाधड़ी से बचने के लिए स्मार्ट खरीदें, ग्राहक जागो जागो, स्मार्ट उपभोक्ता बनो, अपने अधिकारों को जानो, जैसे विभिन्न नारे लगाए गए। इस वर्ष की थीम उपभोक्ताओं के लिए निष्पक्ष और जिम्मेदार एआई रही। इस पहल पर ग्रुप की चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों की इस मुहिम की सराहना की और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *