मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जालंधर पहुंचने से पहले ही दीवारों पर लिखे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

आज की ताजा खबर

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जालंधर पहुंचने से पहले ही दीवारों लिखे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

टॉकिंग पंजाब।

जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जालंधर पहुंचने से पहले ही कुछ अराजक तत्वों ने टांडा रोड में श्री देवी तालाब मंदिर के आस पास दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिख दिए। इन्हें देखकर सुरक्षा एजेंसियां

सतर्क हो गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ा दिया गया है। पिछले एक हफ्ते में पंजाब मेंखालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे जाने का यह तीसरा मामला सामने आया है।
ताजा हरकत उस वक्त की गई, जब दो-दो मुख्यमंत्री जालंधर आ रहे हैं।

वैसे बड़ी हैरानी की बात है कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पुलिस प्रशासन ने ढेर सारी बैठकें कीं। सुरक्षा के हर तरह से मुआयने किए, लेकिन फिर भी खालिस्तानी गर्म ख्याली सुरक्षा प्रबंधों को धत्ता बताते हुए दीवारों पर रात को खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखकर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *