इंडिया गठबंधन पर जमकर बरसे पीएम मोदी.. कहा, आतंकवादियों के एनकाऊंटर पर आंसू बहाते है यह लोग

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

पंजाब के सीएम भगवंत मान को बताया कागजी मुख्यमंत्री.. पंजाब में चल रही हैं रेत खनन माफिया, ड्रग माफिया व शूटर गैंग की मनमानियां

टाकिंग पंजाब

पटियाला। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पटियाला में रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर खूब हमाला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2024 का चुनाव देश को मजबूत बनाने का चुनाव है। देश में एक तरफ बीजेपी और एनडीए है और दूसरी तरफ भ्रष्टाचारियों का इंडिया गठबंधन है। उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी हैं, जो लड़ाकू विमान से लेकर विमान तक भारत में बना रहे हैं।    दूसरी तरफ इंडिया अलायंस है, जिसके पास न तो कोई नेता है और न ही कोई नीति। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पंजाबी अच्छी तरह जानते हैं कि उनका वोट बर्बाद नहीं करना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत बनाने का संकल्प लेने वाले को वोट दें। इसलिए जरूरी है- एक बार फिर मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि जनता ने मोहर लगा दी है, एक बार फिर मोदी सरकार। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वोट उसे दो जो विकसित बनाने का संकल्प लेकर चले।    प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर बरसते हुए कहा कि एक तरफ मोदी सरकार है जो आतंकवादियों को घर में घुसकर मारने का साहस रखती है, दूसरी तरफ भारत गठबंधन के लोग हैं जो आतंकवादियों से एनकाऊंटर पर आंसू बहाते है। इस दौरान मोदी ने पंजाब की आप सरकार व सीएम पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने पंजाब के सीएम भगवंत मान को कागजी मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा यह पंजाब में दिखावे के लिए है। दिल्ली की कट्‌टर भ्रष्टाचारी पार्टी और सिख हमले की दोषी पार्टी आमने-सामने लड़ने का नाटक कर रही हैं, लेकिन सच यह है कि पार्टियां दो हैं, लेकिन दुकान एक ही है।   मोदी ने कहा कि मैं जब-जब पंजाब आता हूं, पंजाब से स्नेह और बढ़ जाता है। मैंने बहुत समय पंजाब में बिताया है। मैं आज गुरुओं की धरती पर आशीर्वाद मांगने के लिए आया हूं। राष्ट्र की रक्षा हो, देश का विकास हो, सिख समाज ने हमेशा आगे बढ़ कर काम किया है। यहां के लोगों ने खेती से लेकर उदमिता तक देश के विकास को नेतृत्व दिया है, लेकिन कट्‌टर भ्रष्टाचारियों ने पंजाब का क्या हाल बना दिया है। यहां के उद्योग कारोबार पलायन कर रहा है। नशे का कारोबार फल फूल रहा है।    यहां राज्य सरकार का आदेश नहीं चलता। यहां रेत खनन माफिया, ड्रग माफिया और शूटर गैंग की मनमानियां चल रही हैं। पूरी सरकार कर्जे पर चल रही है। सारे मंत्री संत्री मौज कर रहे हैं और जो कागजी सीएम हैं, उन्हें दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने से ही फुर्सत नहीं है। पीएम ने कहा कि पंजाबी जानता है कि उन्होंने अपना वोट खराब नहीं करना है। वोट उसे दीजिए जो सरकार बनाए। वोट उसे दीजिए जो विकसित पंजाब बनाने का संकल्प लेकर चला हो। इसके लिए जरूरी है फिर एक बार मोदी सरकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *