बसपा के 32 स्टार प्रचारक संभालेंगे जालंधर वेस्ट में उप चुनाव की कमान

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

यूपी की पूर्व सीएम व बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती भी प्रचार करने आ सकती हैं जालंधर
टाकिंग पंजाब

जालंधर। वेस्ट हल्के में होने वाले उपचुनाव के लिए जहां कांग्रेस, भाजपा व आप ने जोर लगाना शूरू कर दिया है, वहीं इस चुनाव के लिए बसपा भी एक्टिव हो गई है। इस चुनाव के लिए बसपा ने जहां अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है, वहीं इस उप चुनाव में यूपी की पूर्व सीएम व बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती भी प्रचार करने जालंधर आ सकती हैं।      बहुजन समाज पार्टी की तरफ से जो स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है, उसमें 32 स्टार प्रचारको को शामिल किया गया है। इस बारे में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढी ने कहा कि जालंधर विधानसभा पश्चिम उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग को 32 स्टार प्रचारकों की सूची भेजी गई है। इसमें मुख्य रूप से बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती, बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद, केंद्रीय संयोजक रणधीर सिंह बेनीवाल समेत 32 लोगों के नाम शामिल हैं।     इनके अलावा विपुल कुमार, जसवीर सिंह गढी, विधायक डाॅ. नछत्तर पाल, अजीत सिंह भैणी, बलदेव सिंह मेहरा, गुरलाल सेला, गुरनाम चौधरी, एडवोकेट बलविंदर कुमार, गुरमेल चुम्बर, चमकौर सिंह वीर, जसवन्त राय, ठेकेदार राजिंदर सिंह, तीर्थ राजपुरा, दिलबाग चंद मेहंदीपुर, ओम प्रकाश सरोय, लाल सिंह सलहानी, एडवोकेट रंजीत कुमार, तरसेम थापर, अमरजीत झलूर, डॉ. मक्खन सिंह, जोगिंदर पाल भगत, राकेश कुमार दातारपुरी, हरिंदर शीतल, जगदीश दिशा, लेखराज जमालपुरी, जगदीश शेरपुरी, परमजीत मल्ल, दलजीत रॉय और प्रवीण बंगा के नाम शामिल हैं।      इस दौरान बसपा पंजाब प्रधान जसबीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस व आप पार्टी के अखिल भारतीय गठबंधन के जरिए संविधान बचाने के मुद्दे पर देश के दलित पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग को गुमराह कर रही हैं। कमजोर वर्गों के वोट तो हासिल कर लिए गए हैं, लेकिन कमजोर वर्गों के संवैधानिक अधिकारों की हमेशा अनदेखी की गई है। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी भी दलितों को कमजोर करने में लगी हुई हैं। बहुजन समाज पार्टी जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में विपक्ष को सबक सिखाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *