घर की यादों व नेताओं के वादों में बीत रहीं लतीफपूरा वालों की सर्द रातें…

आज की ताजा खबर पंजाब
लतीफपुरा पर गर्माई सियासत… अब लतीफपुरा के बेघरों से मिल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया दुख का प्रगटावा 
अश्विनी शर्मा बोले.. लतीफपूरा वासियों के साथ कंधे से कंधा मिला डटकर खड़ी होगी भारतीय जनता पार्टी
टाकिंग पंजाब 
जालंधर। लतीफपूरा में जब से लोगों के घरों पर आप की सरकार ने बुलडोजर चलाया हैं, उस पर सियासत तेज हो गईं है। कई सियासी पार्टियों के नेता लतीफ पूरा वासियो से मिल रहे हैं, हौंसला दे रहे हैं, डटकर साथ खड़े होने की बातें भी कर रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि कोर्ट के आदेश के बाद गिराए गए इन घरों से बेघर हुए लोग आज भी अपने घर की यादों व नेताओं क वादों के सहारे ही कड़ाके की सर्दी में सड़क पर रहने को मजबूर है।
  आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने आज लतीफ पुरा निवासियों की समस्याएं सुनी। प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों को आश्वस्त किया कि भारतीय जनता पार्टी व केंद्र सरकार इस मसले को लेकर बेहद गंभीर है, अनुसूचित जाति कमीशन और अल्पसंख्यक आयोग भी इस मसले को लेकर बेहद गंभीरता के साथ काम कर रहा है और भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश की समूची लीडरशिप लतीफपूरा वासियों के साथ इस मुश्किल घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी।
  यह शब्द सुनकर लतीफपूरा वासियो की आंख में शायद आंसू आते आते रह गए होंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने जिस तरह से लोगों को भरोसा दिलाया कि पार्टी व पार्टी का हर नेता उनके साथ कंधे से कंधा मिला साथ खड़ा है, इससे इन बेघरों को घर मिलने की उम्मीद जगी होगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पहले पहुंचे नेताओं की तरह ही आप की सरकार पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारें लोगों को घर देती हैं परंतु आम आदमी पार्टी कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार तो प्रदेश के लोगों को बेघर कर उनके आशियाने उजाड़ रही है।
 अश्विनी शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार को यहां के लोगों को विश्वास में लेकर उनके पुनर्वास के सभी मुकम्मल इंतजाम करने चाहिए थे सर्दी के मौसम को ध्यान में ना रखते हुए बिना किसी इंतजाम के लोगों को उजाड़ना गैर जिम्मेदाराना कार्रवाई है। इन सभी शब्दों का प्रगटावा कर व लतीफपूरा के लोगों को उनके घर दिलाने का वादा कर प्रदेश प्रधान वहां से रुख़सत हो गए, लेकिन लतीफपूरा के लोग इस सर्द रात में अपने बच्चों के साथ उस खुले आसमान में अपने घर मिलने की आस में अभी भी मौजूद थे।
  लतीफपूरा के लोगों के दुख में शामिल होने वालों में भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश बाघा, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, जालंधर के पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर, पूर्व संसदीय सचिव कृष्णदेव भंडारी, प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र भगत, सरबजीत सिंह मक्कड़, पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, रवि महेंद्रू, दीवान अमित अरोड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सनी शर्मा, जिला महामंत्री भगवंत प्रभाकर, जिला मीडिया इंचार्ज अमित भाटिया, जिला सचिव मनीष विज, मंडल अध्यक्ष, अमरजीत सिंह गोल्डी व अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *