धर्मपत्नी की पुण्यतिथी पर उद्योगपति विनोद घई ने अपाहज आश्रम में 100 टॉवल किए भेंट

आज की ताजा खबर धर्म

अपाहिज आश्रम के चेयरमैन तरसेम कपूर ने उद्योगपति एमडी विनोद घई का सहयोग हेतु किया आभार व्यक्त

टाकिंग पंजाब

जालंधर। अपाहिजों व बेसहारा लोगों की सेवा के लिए जाने जाते जालंधर के अपाहज आश्रम में यूनीक ग्रुप ऑफ कंपनीज के एमडी विनोद घई ने अपनी धर्मपत्नी नीरू घई की छठी पुण्यातिथी पर 100 टॉवल भेंट किए। इस दौरान उन्होंने अपाहिजों के लिए खाने की भी व्यवस्था की। इस दौरान उन्होंने स्व. नीरू घई को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अपाहिज आश्रम के आश्रितों को भोजन खिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्व. नीरू घई मानसिक रूप से आज भी परिवार के साथ है।

      इस दौरान विनोद घई ने समूह परिवार सहित अपाहिज आश्रम स्थित लाला राम किशोर कपूर विकलांग सहायता ट्रस्ट भवन द्वारा संचालित आँखों के विभाग का दौरा करते हुए संस्था द्वारा लोगों की भलाई के लिए किए जा रहे कार्यो का जायजा लिया। संस्था द्वारा आँखों के विभाग के विस्तार हेतु फेको मशीन के लिए बहुमूल्य सहयोग की घोषणा भी की। चेयरमैन तरसेम कपूर ने कहा कि उद्योगपति विनोद घई द्वारा आश्रम में अपने पिता स्व. दीनानाथ घई व धर्मपत्नी नीरू घई के निमित्त दो अत्याधुनिक वार्ड भी बनवाए गए    इन अत्याधुनिक वार्ड में जरूरत मंद वेसहारा बुजुर्ग घरों की भांति सुख-सुविधा प्राप्त कर रहे है। अपाहिज आश्रम के चेयरमैन तरसेम कपूर ने यूनीक ग्रुप ऑफ कंपनीज के एमडी विनोद घई का सहयोग हेतु आभार व्यक्त करते हुए समूह संस्था के और से घई परिवार का धन्यवाद किया। सहारा सेवा समिति के प्रधान हरबंस गगनेजा, कंवर जैन, शशि भूषण (बुद्धि राजा ), अनिल कुमार शर्मा, दविंदर साहनी, कमलेश कपूर, अशोक जैन, सतीश कपूर, शांति सरूप शर्मा भी शिरकत की।      इस दौरान उद्योगपति विनोद घई के साथ गौरव घई, महक घई, कुणाल घई, सानिया घई, गीतिका, अनंतिका, साध्वी, कृष्या, कृदेय, भव्या, पार्थ, सार्थक को अपाहिज आश्रम चेयरमैन तरसेम कपूर, को-चेयरपर्सन सुनीता कपूर, प्रधान आर. के. भंडारी, ब्रिज मित्तल, सुभाष अग्रवाल, मनोहर लाल शर्मा, बलदेव कत्याल, संजय सभ्रवाल, उमेश ढींगरा, डा. जगदीप सिंह, प्राण नाथ भल्ला, देशबंधु भल्ला, ललित भल्ला, शैलजा भल्ला, सुमित पुरी, निधि पुरी, भावना सभ्रवाल, सुमन खन्ना ने सहयोग हेतु सम्मानित किया।

Oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *