सीएम घोषित होने के बाद आयी आतिशी की पहली प्रतिक्रिया.. कहा, मुझे बधाई मत दीजिये 

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

यह दुख की घड़ी है कि मेरे गुरु अरविंद केजरीवाल को देना पड़ रहा है मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

टाकिंग पंजाब

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आज दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। आप विधायकों की बैठक में आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद आतिशी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने पर कोई उन्हें बधाई न दे। आतिशी ने कहा कि यह दुख की घड़ी है कि अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा है।   उन्होंने कहा कि मेरे गुरु अरविंद केजरीवाल ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने मुझ पर भरोसा करके जिम्मेदारी दी है। यह सिर्फ आम आदमी पार्टी में हो सकता है। मैं एक सामान्य परिवार से आती हूं। अरविंद केजरीवाल ने मुझे विधायक बनाया और फिर मुझे मंत्री बनाया। इसके बाद आज दिल्ली का मुख्यमंत्री बना दिया। इस दौरान आतिशी ने कहा कि केजरीवाल के मार्गदर्शन में सरकार चलाऊंगी। आज 1 बजे आतिशी ने मीडिया से बात की और कहा ‘ मैं अपने गुरु अरविंद केजरीवाल जी का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी।   आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा मुझे बधाई मत दीजिएगा, माला मत पहनाइएगा, मेरे लिए दिल्लीवालों के लिए दुख की घड़ी है कि चहेते मुख्यमंत्री इस्तीफा देंगे। स्वाति मालीवाल ने कहा जिसके परिवार ने आतंकी अफजल गुरु के लिए लड़ाई लड़ी, उसे आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री बना दिया। भगवान दिल्ली की रक्षा करे। दिल्ली के लिए आज बहुत दुख का दिन है। केजरीवाल की गिरफ्तारी गलत है। बीजेपी ने ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल कर उन्हें आबकारी मामले में फंसाया। दिल्लीवाले अरविंद केजरीवाल को ही मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहते हैं। दिल्ली में जल्द चुनाव होंगे और लोग केजरीवाल को फिर से जिताएंगे।    उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले दो साल में अरविंद केजरीवाल को परेशान करने के लिए षड्यंत्र रचा। भाजपा ने केजरीवाल पर झूठे भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। अपनी एजेंसी ईडी-सीबाआई को केजरीवाल के पीछे लगा दिया। वह करीब छह महीने तक जेल में रहे। सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ उनको जमानत नहीं दी बल्कि अदालत ने केंद्र सरकार और एजेंसियों के चेहरे पर तमाचा मारा। अगर केजरीवाल की जगह कोई और नेता होता तो इस्तीफा दे देता, लेकिन केजरीवाल ने ऐसा नहीं किया। इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने और मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं अपने नेता और राजनीतिक गुरु अरविन्द केजरीवाल का धन्यवाद करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *