भगवंत मान के साथ शादी के बंधन में बंधी गुरप्रीत कौर.. लिखा ‘दिन शगना दा चढेया’

आज की ताजा खबर पंजाब
मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी में पिता की भूमिका निभाऐंगे अरविंद केजरीवाल 
टाकिंग पंजाब
चंडीगड़। पंजाब की सत्ता हासिल करने के बाद अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने घर पर का होम मनिस्टर तय कर लिया है। जी हां, मुख्यमंत्री आज डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी करके उन्हें अपने घर की जिम्मेदारी सौंपने जा रहे हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में गुरप्रीत कौर व भगवंत मान में नजदीकीयां हुई व चुनाव के बाद भगवंत मान की मां व बहन ने गुरप्रीत से उनकी शादी पक्की कर दी। यह शादी काफी समय पहले तय हो गई थी लेकिन इस शादी को इतना गोपणीय रखा गया था कि खास रिश्तेदारों को भी टीवी के माध्यम से सिर्फ एक दिन पहले ही पता चला कि मुख्यमंत्री शादी करवा रहे हैं।

   अपनी शादी के लिए मुख्यमंत्री ने शेरवानी पहनी है व सर पर कलगी भी सजा रखी है। सीएम के घर को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है। अपनी दूसरी शादी करवा रहे 48 साल के मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी की रस्मे करीब 12 बजे होंगी। दूसरी तरफ दुल्हन बनी डॉ. गुरप्रीत कौर ने भी लिखा कि अज दिन शगना दा चढेया …। बता दें कि गुरप्रीत कौर अपने पति भगवंत मान से 16 साल छोटी हैं।
वहीं आप के नेता व सांसद राघव चड्ढा का कहना है कि भगवंत मान की शादी में अरविंद केजरीवाल पिता की रस्में अदा करेंगे। उनके मुताबिक केजरीवाल कुछ देर बाद चंडीगढ़ लैंड करेंगे व 3 बजकर 30 मिनट पर वह चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए वापस रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *