कहा, राजा वड़िंग का नाम ले फैमिली ने छलांग लगाई, मां मर गई, कौन सी सीबीआई जांच हुई, कौन सा इस्तीफा हुआ ?
सुनील कुमार नामक व्यक्ति अमित शाह का नाम लेकर मर गया.. अमित शाह ने कब इस्तीफा दिया व कब जांच हुई ?
टाकिंग पंजाब
चंडीगढ। अमृतसर में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस का मामला अब राज्य वर्सिज केंद्र सरकार होता जा रहा है। मैनेजर की मौत की सीबीआई जांच करवाने की बात हाल ही में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने की थी। इसके बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान भड़क गए। सीएम मान ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके गृह मंत्री अमित शाह व कांग्रेस पंजाब प्रधान राजा वड़िंग पर सवालों की बौछार कर दी। सीएम मान ने कहा कि आरोप तो अमित शाह व राजा वडिंग पर भी लगे, उन्होंने कौन सा इस्तीफी दे दिया या उनकी कहां गिरफ्तारी हुई। सीएम मान ने सीबीआई जांच को नकारते हुए कहा कि मंत्री का इस्तीफा हो गया, उसे गिरफ्तार कर लिया, चीफ सेक्रेटरी को जांच के आदेश दिए हैं। अब कार्रवाई तो नियमों के मुबाबिक ही होगी। सीएम मान ने कहा कि अगर में बराबर के उदाहरण दूं तो हरियाणा का एडीजीपी चंडीगढ़ में मरा था, उसकी जांच कौन सी सीबीआई को दी गई है ? उसमें सिर्फ डीजीपी की बदली कर निपटा दिया था। पटियाला में एक आदमी बस स्टैंड के पास आग लगाकर मर गया। उसने कैप्टन अमरिंदर व भरतिंदर चहल का नाम लिया था। उसकी किस सीबीआई से जांच करवाई व किसने इस्तीफा दिया था ? महल कलां किरनजीत कौर से जुड़ा बड़ा कांड हुआ था, उसके दोषियों को कब सजा मिलेगी ? सीएम मान ने अमित शाह व राजा वड़िंग का जिक्र भी किया। मान ने कहा कि राजा वड़िंग का नाम लेकर एक फैमिली ने छलांग लगा दी थी। मां मर गई, बाप-बेटी बच गए। उन्होंने भी नाम लिया था, उस पर कौन सी सीबीआई जांच हुई, कौन सा इस्तीफा हुआ ? एक आदमी सुनील कुमार अमित शाह का नाम लेकर मर गया था। उसमें अमित शाह ने कब इस्तीफा दिया व कब जांच हुई ? उन्होंने कहा कि हमारे लिए मंत्री हो या संतरी, सभी के लिए कानून एक ही है। हम किसी की पुश्तपनाही नहीं करते, किसी को बचाने की कोशिश नहीं करते। मेरे लिए सारा पंजाब एक परिवार है। एक बात से मुझे बहुत खुशी हुई कि राजा वड़िंग, बिक्रम मजीठिया, सुनील जाखड़, प्रताप सिंह बाजवा सब एक ही गाड़ी में नजर आए।