शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के बारहवीं के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा-परिणाम में किया शानदार प्रदर्शन

आज की ताजा खबर शिक्षा
Spread the love

प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने सभी विद्यार्थियों को दी हार्दिक बधाई

टाकिंग पंजाब

जालंधर। शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के बारहवीं कक्षा (सत्र 2025-26) के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित किए परीक्षा-परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया। कॉमर्स स्ट्रीम में होनहार छात्रा हृतिका भल्ला ने 98.2% अंक प्राप्त करके विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। हृतिका भल्ला ने ‘बिज़नेस स्टडीज़’ और ‘अकाउंटेंसी’ विषयों में शत-प्रतिशत अंक भी प्राप्त किए। आकांक्षा साहनी ने 95.8% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया और ‘बिज़नेस स्टडीज़’ विषय में भी शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। धृति, रोचना शर्मा और आरव सिक्का ने 95.4℅ अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।          आरव सिक्का ने ‘अकाउंटेंसी’ विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मेडिकल स्ट्रीम में परिधि शर्मा ने 91% अंक प्राप्त करके पहला स्थान प्राप्त किया। पलक कश्यप ने 89.8% अंकों के साथ दूसरा तथा हिषा ने 89.4% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। नॉन-मेडिकल स्ट्रीम में अर्शिता चावला ने 90% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं गर्वित शर्मा ने 89.4% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। गर्वित शर्मा ने ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ विषय में भी शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वंशिका ने 86.6% अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान प्राप्त किया। ह्यूमैनिटीज़ स्ट्रीम में यशिका सैनी ने 89.8% अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। दीपांशी सेठ 85.4% अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान पर रही। जसकिंदर कौर ने 83% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।         प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने बारहवीं बोर्ड-परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि मेडिकल, नॉन-मेडिकल, कॉमर्स तथा ह्यूमैनिटीज़ स्ट्रीम के विद्यार्थियों में से उन्नीस विद्यार्थियों ने 89.5% से अधिक तथा उन्नीस विद्यार्थियों ने 84.5% से 89.4% तक अंक प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया। अंश कोचर ने अकाउंटेंसी तथा दिव्यांश ने भी ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या और ममता अरोड़ा ने सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों, मार्गदर्शक अध्यापकों एवं अभिभावकों को बोर्ड-परीक्षा के शानदार परिणाम के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *