इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सीबीएसई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम

आज की ताजा खबर शिक्षा
Spread the love

चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर दी बधाई

टाकिंग पंजाब

जालंधर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई) द्वारा प्रत्येक वर्ष 2025-26 के घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परिणाम में इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां तथा नूरपुर रोड के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल करते विद्यालय का नाम रोशन किया। ग्रीन मॉडल टाउन में कॉमर्स में माही मुटनेजा ने 98% अंक प्राप्त किए वह स्कूल में टॉप करके विद्यालय का नाम रोशन किया। लोहारां ब्रांच में ह्यूमैनिटीज में सरगुन अरोड़ा में 97.2 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में टॉप किया। इसके साथ-साथ नूरपुर कैंपस में नवलीन ने 97.2 प्रतिशत अंक लेकर कॉमर्स में टॉप किया।        ग्रीन मॉडल टाऊन ब्रांच में कॉमर्स में, अर्श बत्रा ने 97.2 प्रतिशत अंक तथा माधव कुमार ने 97% अंक प्राप्त किए । नॉन मेडिकल में मान्या ने 94.8 प्रतिशत, हरअगम सिंह पसरिचा ने 94.6 प्रतिशत तानिश शर्मा ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। मेडिकल में निलेश दत्ता ने 94.6 प्रतिशत, प्रियांशु बांगड़ ने 94.6 प्रतिशत तथा भूवि कैंथ ने 92% अंक प्राप्त किये।लोहारां कैंपस में कॉमर्स में वैभव चौहान ने 95.4%,बलजीत महे ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किये । भव्य मागो ने ह्यूमैनिटीज में 93% अंक प्राप्त किये। नूरपुर कैंपस में गुरुनयम ने 94.2 प्रतिशत जबकि आर्ट्स में अनुरीत ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किये तथा विद्यालय को गौरवान्वित किया।        कुल 18 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक, 76 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक तथा 209 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। विभिन्न विषयों में कुल 18 विद्यार्थियों ने अधिकतम अंक 100 प्राप्त किये। विभिन्न विषयों में कथक डांस में 5 विद्यार्थियों ने, मार्केटिंग में 3, पेंटिंग में 2, इनफॉरमेशन प्रैक्टिस में 2, पंजाबी में 2, मैथ्स में1, ज्योग्राफी में 1, बिजनेस स्टडी में 1, सोशियोलॉजी में 1 विद्यार्थी ने अधिकतम 100 अंक प्राप्त किये। तीनों स्कूलों के प्राचार्यों राजीव पालीवाल (ग्रीन मॉडल टाउन), शालू सहगल (लोहारां), मीनाक्षी शर्मा, जसमीत बक्शी (नूरपुर रोड) ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करके उन्हें प्रोत्साहित किया। इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को बधाई दी और उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *