इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों में स्टूडेंट काउंसिल ने ली शपथ

शिक्षा

चयनित छात्रों को सैशेज व बैच लगाकर किया गया सम्मानित

टाकिंग पंजाब

जालंधर। इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां,कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वर्ल्र्ड व कपूरथला रोड) में सत्र 2022-23 के लिए स्टूडेंट काउंसिल का चुनाव किया गया। ग्रीन मॉडल टाऊन में केतन सोढ़ी को हेॅड ब्वॉय व प्रियांशी को हेॅड गर्ल तथा लोहारां ब्रांच में बबनजोत सिंह को हेॅड ब्वॉय व दृष्टि अरोड़ा को हेॅड गर्ल चुना गया। कैंट जंडियाला रोड में सरविंदर दादरा को हेॅड ब्वॉय व गुनिका को हेॅड गर्ल तथा रॉयल वर्ल्ड में सुखप्रीत को हेॅड ब्वॉय व अमोलदीप को हेॅड गर्ल चुना गया‌। जबकि कपूरथला रोड ब्रांच में गौरव अग्रवाल को हेॅड ब्वॉय व हर्षिता अरोड़ा को हेॅड गर्ल चुना गया। चारों सदनों के कैप्टन, वाइस कैप्टन व प्रीफेक्टस के नाम घोषित किए गए।

चयनित छात्रों को सैशेज व बैज लगाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात स्टूडेंट काउंसिल के विद्यार्थियों ने शपथ ग्रहण की कि वे अपना कर्तव्य पूरी ज़िम्मेदारी से निभाएँगे। संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपलों ने चयनित विद्यार्थियों को उनकी ज़िम्मेदारियों से अवगत करवाया व उन्हें अन्य विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल बनने के लिए कहा। इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने स्टूडेंट काउंसिल के चयनित विद्यार्थियो को बधाई दी और उन्हें मेहनत व अनुशासन का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों को पूरी ज़िम्मेदारी से निभाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *