ईडी दफ्तर पहुंची कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी… विपक्ष ने मोदी सरकार पर बदले की राजनीति का लगाया आरोप

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

कानून के समक्ष सब बराबर हैं, कांग्रेस अध्यक्ष कोई महामानव नहीं- प्रहलाद जोशी

टाकिंग पंजाब

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र का आज चौथा दिन था। सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट बाद कुछ विपक्षी सदस्यों द्वारा नारेबाजी की गई जिस कारण राज्यसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर पहुंच चुकी हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी इसका विरोध कर रही है। यह पहली बार है कि सोनिया गांधी किसी जांच एजेंसी के समक्ष पेश हुई हैं। इससे पहले किसी भी जांच एजेंसी ने सोनिया गांधी से पूछताछ नहीं की थी।

विपक्ष ने मोदी सरकार पर बदले की राजनीति का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा ने भी कांग्रेस के इस वार पर पलटवार किया है। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि कानून के समक्ष सब बराबर हैं, कांग्रेस अध्यक्ष कोई महामानव नहीं हैं।

केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के मुद्दे पर राज्यसभा में दिया गया नोटिस

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कई राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं को निशाना बनाने व परेशान करने के लिए ईडी, सीबीआई व आयकर विभाग सहित देश में केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के मुद्दे पर राज्यसभा में व्यावसायिक निलंबन का नोटिस दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *