शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां पहुंचे मजीठिया, शहीदी स्मारक पर टेका माथा

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

पूर्व मुख्यमंत्री पर बोला जुबानी हमला..कहा, जिन्होंने बदलाखोरी की राजनीति की, उनका भी आज अता पता नहीं..

शक्ति प्रर्दशन को सफल बनाने के  लिए अकाली दल के साथ मजीठिया के करीबी नेताओं ने झोंकी पूरी ताकत…

टाकिंग पंजाब

चंडीगड़। पंजाब में कुछ समय ही रही चन्नी सरकार ने 21 दिसंबर 2021 को मजीठिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। इसके बाद 24 फरवरी 2022 को उन्हें गिरफ्तार कर पटियाला जेल में बंद कर दिया गया। लगभग 5 महीने से पटियाला जेल में बंद अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को हाईकोर्ट से हाल ही में जमानत मिल गई थी। मजीठिया 11 अगस्त को जमानत पर छूट कर जेल से बाहर आ गए हालांकि मजीठिया को जमानत देते समय अदालत ने उनका पासपोर्ट जमा करवा लिया था।

  जेल से बाहर आने पर परिवार के गले लगकर रोए बिक्रम सिंह मजीठिया पर कांग्रेस सरकार के समय ड्रग का केस दर्ज किया गया था। इस केस में जमानत मिलने के बाद बिक्रम सिंह मजीठिया ने मंगलवार को शक्ति प्रदर्शन किया। मजीठिया अपने समर्थकों के साथ शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां पहुंचे व शहीदी स्मारक पर माथा टेका। इस दौरान उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व उनकी रही सरकार पर जमकर हमला बोला।

  बिक्रम मजीठिया ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने उन पर झूठा पर्चा दर्ज करवाने के लिए 2 डीजीपी, 4 एडीजीपी बदले, लेकिन मिला क्या। इस तरह की राजनीति से पंजाब को क्या मिला। बदले की, नफरत की राजनीति से किसी का फायदा नहीं होगा। जिन्होंने बदलाखोरी की राजनीति की, उनका भी आज अता पता नहीं है। चरणजीत सिंह पहले मुख्यमंत्री होंगे, जो अपनी दोनों सीटों पर चुनाव हार गए। यह लोगों का फतवा है, जो उनके खिलाफ जारी हुआ। उन्होंने कहा कि चन्नी साबके लिए तो गीत ही चलता है कि छल्ला मुड़के नई आया..मैं वीं उसदी वीडियो साम्भ के रखी ऐ..ज़िहडी चलानी ऐ.. छला मुड़के आयेगा ता उसनु विखावाँगा..काहले न पवो.. समय आन देओ..जरूर विखावाँगा…

  मजीठिया का यह पहला सार्वजनिक प्रोग्राम था, इसलिए अकाली दल के साथ-साथ मजीठिया के करीबी नेताओं ने इसे सफल बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। सबसे पहले नवांशहर में मजीठिया का स्वागत किया गया व इसके बाद वह काफिले की शक्ल में शहीद-ए-आजम के स्मारक पर पहुंचे। जालंधर पहुंचने पर मजीठिया रामामंडी चौक व पठानकोट बाइपास पर स्वागत किया जाऐगा। जालंधर से मजीठिया अमृतसर पहुंचेंगे व सीधे गोल्डन टेंपल की लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *