पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशू की गिरफ्तारी पर बोले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
कहा.. राजनीतिक बदलाखोरी नहीं है कांग्रेसी नेता आशू की गिरफ्तारी.. कानून कर रहा है अपना काम
मान ने कहा.. लोगों से वादा किया था कि पंजाब का खजाना लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, यह गिरफ्तारी भी इसी कड़ी का हिस्सा  
टाकिंग पंजाब
चंडीगढ। कांग्रेस नेता व पूर्व खाद्य व आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशू की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का ब्यान आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आशू की गिरफ्तारी पर विपक्ष राजनीतिक बदलाखोरी की बाते कर रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है। कानून अपना काम कर रहा है व उनकी पार्टी राजनीतिक बदलाखोरी से कोई काम नहीं करती है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी पार्टी ने चुनाव से पहले लोगों से वादा किया था कि जिन्होंने पंजाब का खजाना लूटा है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
  जनता के पैसे लूटकर मौज करने वालों पकड़ा जाएगा व उनसे एक-एक पैसे का हिसाब लिया जाएगा। यह गिरफ्तारी भी इसी कड़ी का हिस्सा है। मान ने कहा कि कौन-कौन नेता व अधिकारी इसमें शामिल हैं, इसका पता किया जा रहा है। भारत भूषण आशू की गिरफ्तारी के बाद मचे हो-हल्ले पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि गत दिवस कांग्रेस नेताओं ने विजिलेंस दफ्तर के बाहर आकर प्रदर्शन किया।
  इस दौरान यह नेता कह रहे थे उन्हें पकड़ लो।अब जब विजिलेंस ने अपना काम किया तो कह रहे हैं कि उन्हें क्यों पकड़ा है। जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्ट कह रहे हैं कि बिना कागजात के ही विजिलेंस की टीम आशू को गिरफ्तार करने आई थी। इस पर सीएम ने बस इतना ही कहा.. कबीरा तेरी झोपड़ी, गल कटीयन के पास। जैसी करनी वैसे भरनी, तू क्यों भया उदास ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *