शिअद प्रधान को आए सम्मन के बाद शिअद व आप में तेज हुई जुबानी जंग 

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने कहा..किसी भी केस में हजारों लोगों को  आते हैं सम्मन

मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा.. बेअदबी व गोलीकांड के लिए सुखबीर बादल ही जिम्मेदार 

टाकिंग पंजाब

चंडीगढ। शिअद प्रधान सुखबीर बादल को स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम ने कोटकपूरा गोलीकांड में सम्मन भेजा है। उन्हें 30 अगस्त को चंडीगढ़ में पेश होने के लिए कहा गया है। पंजाब में आप की सरकार के एक मंत्री ने ​शिअद प्रधान सुखबीर बादल पर  बेअदबी व गोलीकांड के आरोप लगा दिया है, जिसके बाद आम आदमी पार्टी व शिअद के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। एक तरफ जहां आप के मंत्री ने इसके लिए सुखबीर को जिम्मेदार ठहराया है, वहीं इसके जवाब में सुखबीर बादल ने कहा है कि किसी भी केस में हजारों लोगों को सम्मन आते हैं।

   यह सिर्फ पूछताछ है, किसी को दोषी ठहराने की बात नहीं। सुखबीर बादल ने आप पर तंज कसते हुए कहा कि पहले आम आदमी पार्टी की सरकार 500 करोड़ के घोटाले में अपना बचाव कर ले। सुखबीर बादल ने आम आदमी पार्टी पर 500 करोड़ के शराब घोटाले का आरोप लगा दिया। सुखबीर ने कहा कि पंजाब एक्साइज पॉलिसी की भी जांच की जाए।

   चंडीगढ़ के फाइव स्टार होटल में पूरी प्लानिंग कर दिल्ली में इसे फाइनल किया गया था। सुखबीर बादल ने तो यहां तक कह दिया कि दिल्ली के बाद पंजाब में भी आप वाले घोटाले में फंसेंगे व यह भाग नहीं सकते। दरअसल जिस वक्त 2015 में कोटकपूरा में बेअदबी का विरोध करने वालों पर गोली चली, उस समय सुखबीर डिप्टी सीएम थे। गृह विभाग भी उनके ही पास था। अब सिट इस बात की छानबीन कर रही है कि उस वक्त गोली किसके ऑर्डर पर चलाई गई थी।

 आप सरकार के मंत्री ने किया सुखबीर बादल पर जवाबी हमला

इसके बाद आप सरकार के मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा कि बेअदबी और गोलीकांड के लिए सुखबीर बादल जिम्मेदार हैं। उनकी सरकार के वक्त यह सब हुआ। ढाई साल उनकी सरकार रही लेकिन किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंत्री ने अपनी सरकार में इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *