विधायक शीतल अंगुराल का डॉ. दहिया पर हमला… कहा- अपनी राजनीति चमकाने के लिए डॉ. दहिया दे रहे झूठ का साथ

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

यदि डॉक्टर जौहल कहते हैं कि वह ठीक हैं तो कानून का सामना करें- शीतल अंगुराल

टाकिंग पंजाब

जालंधर। डॉक्टर जौहल विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस विवाद में जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल ने डॉ. जौहल के पक्ष में उतरे  डॉक्टर दहिया पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होनें डॉ. दहिया पर हमला करते हुए कहा कि वह कांग्रेसी नेता हैं व अपनी राजनीति चमकाने के लिए डॉ. दहिया झूठ का साथ दे रहे हैं।

विधायक अंगुराल ने आगे कहा कि शुक्रवार को जो डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन हुआ, उसमें डॉक्टर दहिया अपने अस्पताल के स्टाफ को डरा-धमका कर लाए थे। यह वही जालंधर के मशहूर डॉक्टर हैं, जो पैसे लेकर पर्चे करवाने के लिए झूठी एमएलआर लोगों को देते हैं।

उऩ्होंने कहा कि नकोदर से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव हारे डॉक्टर दहिया अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए यह ड्रामे कर रहे हैं। डॉक्टर जौहल से मेरी कोई दुश्मनी नहीं है। न ही डॉक्टर जौहल से कभी मिला हूं। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ एक बहन जिसकी डॉक्टर जौहल और उसके स्टाफ ने जान ले ली, उसके इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे हैं।

शीतल अंगुराल ने कहा कि यदि डॉक्टर जौहल यह कहते हैं कि वह ठीक हैं तो कानून का सामना करें, क्यों छिपते फिर रहे हैं। यदि डॉक्टर जौहल सही साबित हो जाएंगे तो उनसे माफी मांगने में भी उन्हें कोई हर्ज नहीं है। विधायक ने कहा कि उनके अस्पताल में एक तो कत्ल हुआ, ऊपर से बच्चे को गायब कर दिया गया। जब पुलिस अस्पताल में आई तो बताया कि बच्चा करपूरथला रोड पर किसी अस्पताल में भर्ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *