सीएम की जालंधर फेरी से पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री बेअंत सिंह की प्रतिमा पर लिख दिए खालिस्तानी नारे  

आज की ताजा खबर पंजाब

मुख्यमंत्री के खुद के फ्लैक्स पर पोत दी शरारती तत्वों ने कालिख.. हाथ मलती रह गई पुलिस

टाकिंग पंजा      

जालंधर।  हर समय शहर की सड़कों पर लोगों के चालान काटती दिखने वाली पुलिस की नाक के नीचे आज पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री बेअंत सिंह का अपमान हो गया। शनिवार रात को कुछ शरारती तत्वों ने सविधान चौंक पर लगी पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री बेअंत सिंह की प्रतिमा पर खालिस्तानी नारे लिख दिए व वहां पर लगे सीएम भगवंत मान के बोर्ड पर कालिख तक पोत दी। सुबह होते ही इसकी सूचना जब पुलिस को मिली वह मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्प्रे पेंट से लिखे स्लोगन को मिटा दिया और संविधान चौक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक करना शुरू कर दिया है।         

  हैरानी की बात है कि दिन भर लोगों को रोक-रोक उनके चालान काटने वाली पुलिस आखिर रात को गायब कहां हो जाती है। यह ऐसी पहली घटना नहीं है, जब शरारती तत्वों ने खालिस्तानी नारे लिखें हों, इससे पहले भी कईं बार जालंधर में ऐसी घटनाएं हो चुकीं हैं। इससे पहले भी जब आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान मान वोल्वो बसों को हरी झंडी देने के लिए जालंधर बस स्टैंड पहुंचे थे तो उस दिन भी श्री देवी तालाब मंदिर की सामने की दीवारों पर खालिस्तानी स्लोगन लिखे गए थे।

  इन सभी घटनाओं के आरोपी पुलिस पकड़ से काफी दूर हैं, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं आगे भी हो रही हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि खेलां वतन पंजाब दियां का उद्घाटन करने सीएम भगवान मान कल जालंधर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम पहुंच रहे हैं। उनके आने से पहले ही खालिस्तान जिंदाबाद के स्लोगन लिख शरारती तत्वों ने जहां पुलिस को चुनौती दी है वहीं पंजाब का माहौल खराब करने की भी कोशिश की है।

    खालिस्तानी स्लोगन लिखने के बारे में जब शिवसेना समर्थकों को पता चला तो वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्लोगन लिखे जाने की निंदा की। पुलिस से अपील की कि जो लोग पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश करें हैं उन्हें बख्शा ना जाए। इस दौरान मौके पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *