राजा वरिंग और सुखपाल खैरा के खिलाफ एफ आई आर दर्ज

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
राजा वरिंग और सुखपाल खैरा के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज
टाकिंग पंजाब 

चंडीगढ़। मोहाली में पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वरिंग और सुखपाल खैरा के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गईं है।  सूत्रों की माने तो इन पर चेयरमैनों की फेक लिस्ट जारी करने का आरोप लगा है, जिसके कारण यह एफ आई आर दर्ज की गईं है। दरअसल कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग व सुखपाल खैहरा ने आम आदमी पार्टी की तरफ से एक चेयरमैनों की लिस्ट जारी की थी।

  इन दोनों नेताओं ने वह लिस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थी। आम आदमी पार्टी का कहना है कि उन्होंने ऐसी कोई लिस्ट जारी नहीं की है व कांग्रेस ने इस लिस्ट को सोशल मीडिया पर डाल कर पार्टी को बदनाम करने की साजिश की है।  इस लिस्ट को जारी करते हुए राजा वडिंग ने लिखा है कि गल्ल जिहड़ी है, उह नॉलेज शेयर करन दी होई सी, कुर्सियां शेयर करन दी गल्ल नहीं होई सी। राजा वडिंग की तरफ से अपने सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस लिस्ट को सुखपाल खैहरा ने भी आगे शेयर कर दिया था।

  खैहरा ने लिखा था कि यह लिस्ट शो करती है कि पंजाब के पास कोई अथोरिटी नहीं है, पंजाब में सारा काम दिल्ली की केजरीवाल सरकार कर रही है। सोशल मीडिया पर यह बात फैलते ही आप ने कांग्रेस पर आरोप लगा दिया कि पार्टी ने ऐसी कोई लिस्ट जारी ही नहीं की है। यह फेक लिस्ट कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है।

  इसको लेकर मोहाली के फेस 1 थाने में इन दोनों लीडरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस एफआईआर को मोहली की रहने वाली प्रभजोत कौर जो कि आम आदमी पार्टी से जुड़ी हुई है, ने दर्ज करवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *