गोल्डन टेंपल के पास मारे गए युवक की एक ओर वीडियो आई सामने

आज की ताजा खबर क्राइम

वीडियों में एक महिला से बात करता दिख रहा है हरमनजीत सिंह..निहंगों से हुई झगड़े के बाद मौके से फरार हो गई थी महिला 

सीसीटीवी में नजर आ रही महिला को ढूंढने की कोशिश कर रही है पुलिस.. महिला बता सकती है झगड़े की असली वजह

टाकिंग पंजाब

अमृतसर। बुधवार रात को गोल्डन टेंपल के पास बाजार कइयां वाला में निहंगों के हमले में मारे गए हरमनजीत सिंह के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों रमनदीप सिंह व तरुणदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। तीन हमलावरों में से अब सिर्फ चरणजीत ही फरार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि सबसे पहले रमनदीप को गिरफ्तार कर किया था। उसी से हमला करने वाले दोनों निहंगों के बारे में भी पता चला।

इनमें से एक तरुणदीप सिंह को शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन चरणजीत को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है। उधर दूसरी तरफ इस कत्ल के मामले में पुलिस के हाथ एक और सीसीटीवी फुटेज लगी है। इस फुटेज में मारे गए युवक हरमनजीत सिंह के साथ एक महिला नजर आ रही है। इस नए सीसीटीवी फुटेज में हरमनजीत बाइक पर दिख रहा है व उसके साथ एक महिला खड़ी नजर आ रही है।

इसी दौरान निहंग वहां पहुंचते हैं व पहले महिला से बातचीत करते हैं। इसके बाद हरमनजीत सिंह व दोनों निहंग तरुणदीप सिंह व चरणजीत सिंह के बीच झगड़ा शुरू हो जाता है। झगड़ा शुरू होने के बाद ही वह महिला वहां से चली भी जाती है। पुलिस अब इस महिला को भी ढूंढने का प्रयास कर रही है, ताकि झगड़े के कारणों का पता चल सके।

  हालांकि पकड़े गए आरोपियों का कहना है कि महिला मृतक हरमनजीत सिंह के साथ ही थी व दोनों ने नशा कर रखा था। दोनों को गोल्डन टेंपल के पास नशा करके घूमने से मना किया गया था।  दोनों को गोल्डन टेंपल के पास नशा करके घूमने से मना किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *