आप विधायकों के बीजेपी पर खरीदो-फरोख्त के लगाए आरोपों पर पूर्व निकाय मंत्री का बड़ा बयान 

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

 कहा.. तहत बीजेपी पर खरीदो-फरोख्त का आरोप लगाने वाले विधायक शीतल अंगुराल व रमन अरोड़ा के खिलाफ बीजेपी करेगी मानहानि का केस

टाकिंग पंजाब 

जालंधर। सोमवार को चंडीगढ़ में विजिलेंस के पास अपने बयान दर्ज करवाने पहुंचे आप के दोनों विधायकों शीतल अंगुराल व रमन अरोड़ा ने कहा था कि उन्हें भाजपा मे शामिल होने के बदले 25 करोड़ रूपए का ऑफर बीजेपी की तरफ से किया गया है। इन आरोपों पर जालंधर से भाजपा के पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया का बड़ा बयान सामने आया है। मनोरंजन कालिया ने अपने बयान में कहा है कि आपरेशन लॉटस के तहत बीजेपी पर खरीदो-फरोख्त का आरोप लगाने वाले विधायक शीतल अंगुराल व विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया जाएगा।

  उन्होंने कहा कि यह केस भारतीय जनता पार्टी की तरफ से करवाया जाएगा। पूर्व निकाय मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि यह दोनों विधायक कोरा झूठ बोल रहे हैं व भाजपा के उच्च नेताओं व भाजपा को बदनाम कर रहे हैं, जिसके कारण भाजपा इनके खिलाफ मानहानि का केस करने जा रही है। भाजपा ने किसी भी आप विधायक को खरीदने का प्रयास नहीं किया है।
  मनोरंजन कालिया ने सवाल करते हुए कहा कि अगर इन्हें अनुराग ठाकुर का नाम पहले से पता था तो इन्होंने उस समय डीजीपी को इस बारे में क्यों नहीं बताया ? उस समय जो एफआईआर दर्ज करवाई गई, उसमें किसी अज्ञात पर केस क्यों करवाया। पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि यह दोनों विधायक सरेआम झूठ बोल रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व इन दोनों विधायकों पर मानहानि का केस दर्ज करवाया जाऐगा।
 पूर्व निकाय मंत्री के इस ब्यान के बारे में सेंट्रल हल्के से विधायक रमन अरोड़ा का कहना है कि मनोरंजन कालिया का ब्यान कोई मायने नहीं रखता। वो भूल रहे है कि हमारे पास इस बात के सबूत है, जो हमने विजिलेंस को दे दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *