ऑपरेशन लॉटस – आप के दोनों विधायकों ने विजिलेंस दफ्तर में करवाए अपने बयान दर्ज 

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

वेस्ट हलके से विधायक शीतल अंगुराल व सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने ​विजिलेंस को दिए फोन कॉलर के नंबर

शीतल अंगुराल अनुसार.. फोन कॉलर ने कहा, पहले उन्हें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व उसके बाद बाबू अमित शाह से मिलवाएंगे 

टाकिंग पंजाब

जालंधर। पंजाब में आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद से भाजपा पर यह आरोप लग रहे हैं कि भाजपा ऑपरेशन लॉटस के तहत आप के विधायकों को खरीदने का प्रयास कर रही है। इस बात का खुलासा वेस्ट हलके से आप विधायक शीतल अंगुराल व सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा भी कर चुके हैं। इस बात को जैसे ही इन दोनों विधायकों ने जग जाहिर किया, इन विधायकों पर इस बात का सबूत देने का दबाव बनाया गया। इसके बाद विजिलेंस ब्यूरो ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करते हुए इसकी इन्वेस्टिगेशन के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई है। सोमवार को यानि आज आम आदमी पार्टी के दोनों विधायकों ने इसी SIT के सामने अपने बयान दर्ज कराए।

  आप के इन दोनों विधायकों वेस्ट हलके के विधायक शीतल अंगुराल व सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा ने इस बात को सच्च साबित करने के लिए आज चंडीगढ़ मे विजिलेंस दफ्तर में अपने बयान दर्ज करवा दिए हैं। इतना ही नहीं, विधायक शीतल अंगुराल ने तो विजिलेंस को वह नंबर दिया है, जिससे उन्हें फोन 25 करोड़ की ऑफर वाला फोन आया था। इस दोनों विधायकों ने कहा कि हरियाणा हाइकोर्ट के दो वकीलों ने उनसे संपर्क किया और बीजेपी में शामिल होने पर 25-25 करोड़ रुपए दिलाने का ऑफर दिया। हालांकि अंगुराल और अरोड़ा ने उन एडवोकेट के नाम नहीं बताए जिन्होंने उनसे संपर्क किया था।
  उन्होंने कहा है कि जिन 2 वकीलों के उन्हें फोन आए, उसने कहा कि पहले उन्हें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलवाया जाएगा व उसके बाद बाबू अमित शाह से मिलवाएंगे। भाजपा में आने के लिए उन्हें 25 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनकी अनुराग ठाकुर के साथ सीधे तौर पर कोई बातचीत नहीं हुई है व उक्त फोन करने वाले शख्स ने ही अनुराग ठाकुर का नाम लिया था। जब शीतल अंगुराल से पूछा गया कि उनसे संपर्क करने वाले वकीलों के नाम क्या हैं ? तो उन्होंने कहा कि विजिलेंस मुख्यालय में SIT के पास सब कुछ दर्ज करवा दिया है। वह यहां उनके नाम नहीं बता सकते।
 विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि जिन दलालों ने उनसे संपर्क किया, उनकी ऑडियो उनके पास है। उन्होंने ऑडियो और बातचीत के सारे सुबूत SIT को सौंप दिए हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या कोई वीडियो भी है ? अंगुराल ने कहा कि सुखना लेक के पास जहां उनकी मुलाकात हुई, वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। विजिलेंस टीम खुद उन कैमरों की फुटेज कलेक्ट करेगी।
  इसके अलावा सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा ने भी विजिलेंस को वह नंबर मुहय्या करवा दिया है, जिससे उन्हें भी ऑफर के लिए फोन किया गया था। विधायक रमन अरोड़ा को ऑफर देने वाले इस फोन करने वाले शख्स ने किसी का नाम नहीं लिया था। अरोड़ा ने किसी केंद्रीय मंत्री का नाम लिए बगैर कहा कि उन्हें आरआरएस के एक बड़े पदाधिकारी खरीदने की कोशिश कर रहे थे।  इन दोनों जालंधर के विधायकों की तरफ से विजिलेंस दफ्तर में अपने बयान दर्ज करवाने के बाद अब यह मामला ओर गर्मा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *