सिविल अस्पताल में एक नर्स को थप्पड़ मार फरार हुई महिला… हड़ताल पर बैठा स्टाफ

आज की ताजा खबर पंजाब

दोपहर तीन बजे तक नहीं पकड़ी गई महिला तो सेवाएं करेंगे ठप- नर्सिंग स्टाफ

टाकिंग पंजाब

जालंधर। सिविल अस्पताल में तोड़फोड़ व मारपीट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जालंधर के सिविल अस्पताल में महिला की डिलिवरी करवा रही एक नर्स को एक महिला थप्पड़ जड़ कर फरार हो गई।

स्टाफ नर्स कंवरदीप कौर ने कहा कि वह लेबर रूम में महिला की डिलिवरी करवा रही थी। वहां पर एक महिला आ गई। महिला शायद जिस महिला की डिलिवरी करवा रही थी उसकी ही कोई रिश्तेदार थी। उन्होंने महिला को लेबर रूम से बाहर जाने के लिए कहा।

लेकिन वह बार-बार मना करने के बाद मान नहीं रही थीं। अंत में वह गालियां निकालती हुई बाहर चली गईं। लेकिन जैसे ही स्टाफ नर्स कंवरदीप कौर डिलिवरी करवा बाहर आई तो उस महिला ने उन्हें थप्पड़ मार दिया व अस्पताल से फरार हो गई। नर्सिंग स्टाफ यूनियन ने अपनी शिकायत अस्पताल प्रशासन के माध्यम से पुलिस थाना डिवीजन नंबर 4 में भेज दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले के विरोध में स्टाफ ने हड़ताल पर बैठते हुए कहा कि जिस महिला ने स्टाफ के साथ मारपीट की है वह लुधियाना की है। स्टाफ ने अस्पताल प्रशासन को दोपहर तीन बजे तक का समय दिया है यदि तीन बजे तक महिला ना पकड़ी गई तो वह सारी सेवाएं ठप कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *