सेंट सोल्जर ने पिंगला घर के बच्चों संग मनाया रोशनियों का त्यौहार दीपावली

शिक्षा

वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने की पिंगला घर में रह रहे बच्चों की जिंदगी में उजाला, खुशी व रोशनी की कामना

टाकिंग पंजाब

जालंधर। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन द्वारा रौशनी का त्योहार दीपावली पिंगलाघर के बच्चों के साथ मनाया गया। वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने पिंगला घर में रह रहे बच्चों की जिंदगी में उजाला, खुशी, रोशनी की कामना करते हुए बच्चों को गिफ्ट भी दिए।

सभी की जिंदगी में रोशनी हो, हर तरफ उजाला रहे, इसी उम्मीद के साथ उनके नाम का एक-एक दीपावली का दिया उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर जलाया। दीपावली के उपलक्ष में इन बच्चों को कॉपियां, पेन, मिठाईयां, फ्रूट्स आदि बांटे गए।

संगीता चोपड़ा ने कहा कि इन बच्चों को अपनेपन का एहसास दिलाते हुए सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन द्वारा हर वर्ष दीपावली का यह मंगलमय और रोशनियों का त्योहार इन बच्चों के संग मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *