हिमाचल में 3 नवंबर को रैली कर हिमाचल की जनता को रिझाऐंगे आप सुप्रिमों केजरीवाल 

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

प्रधानमंत्री की 5 नंवबर को होने वाली रैली से पहले ही हिमाचल की वादियों में होगी केजरीवाल की रैली.. तैयारियां शुरू

टाकिंग पंजाब

नईं दिल्ली। हिमाचल की सत्ता पर काबिज होने के लिए आम आदमी पार्टी काफी हाथ-पैर मार रही है। हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए आप ने कमर कस ली है व जल्द ही आप सुप्रिमों हिमाचल में रैली भी करने जा रहे हैं। हिमाचल के वोटरों को लुभाने के लिए देश के प्रधानमंत्री 5 नवंबर को रैली करने जा रहे हैं, लेकिन इससे पहले ही आप ने अपनी रैलियो का दौर शुरू करने का फैंसला किया है। इसके तहत आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल 3 नवंबर को सोलन में रैली करने जा रहे हैं।

   सूत्रों की माने तो रैली के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं व आज शाम तक रैली का खाका तैयार कर लिया जाएगा। केजरीवाल की इस रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के भी पहुंचने का अनुमान है। आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपने 20 स्टार प्रचारकों की सूची पहले ही जारी कर दी है। यह सभी प्रचारक वैसे तो पूरे जोर शोर से हिमाचल में प्रचार करने में जुटे हुए हैं लेकिन आप सुप्रिमो की रैली को लेकर सभी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं।

   इसमें सबसे ऊपर नाम पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल व दूसरा नाम पंजाब के सीएम भगवंत मान का है। इसके अलावा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, संदीप पाठक, राघव चड्ढा भी इसमें शामिल किए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन, पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। इनके साथ ही पंजाब से मंत्री हरपाल सिंह चीमा, गुरमीत सिंह मीत हेयर, अमन अरोड़ा, लाल चंद कटारूचक्क, बह्म शंकर जिंपा भी हिमाचल में पार्टी के लिए प्रचार करने आएंगे।

   पार्टी के इन बड़े नामों को प्रचारक सूची में रखने पर यह लग रहा है कि आप हिमाचल में पूरे जोर शोर से प्रचार करने में जुटी हुई है। अब यह इतने बड़े नाम हिमाचल में भाजपा की कुर्सी को हिला पाते हैं या नहीं, यह तो नतीजों के बाद ही पता चल पाऐगा, फिलहाल आप इन चुनावों में खुद को साबित करने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहती है। अब देखना यह होगा कि आप इन चुनावों को जीत पाती है या नहीं ? अगर इन चुनावों में जीत हासिल नहीं कर पाती तो भी हिमाचल विधानसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा पाती है या नहीं ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *