आर्थिक कमजोर बच्चों, महिलाओं, श्रमिकों को है लीगल सर्विसेज का अधिकार

शिक्षा

चेयरमैन अनिल चोपड़ा व वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने की लॉ कॉलेज की गतिविधियों की सराहना 

टाकिंग पंजाब

जालंधर। सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के फ्री लीगल एड कल्ब द्वारा लीगल सर्विसेज डे मनाया गया। इसमें जुडिशल मजिस्ट्रेट कम सेक्रेटरी डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी जालंधर डॉ. गगनदीप कौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न सेवाओं जैसे कानूनी सलाह, अधिवक्ता सेवाएं, हिट एंड रन एक्सीडेंटल मामलों में मुआवजा आदि की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों, महिलाओं, श्रमिकों व सभी अनुसूचित जाति के सदस्य लीगल सर्विसेज अधिकार का फायदा ले सकते हैं।

सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मुकदमेबाजी के सभी स्तरों पर गुणवत्तापूर्ण कानूनी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। कॉलेज डायरेक्टर डॉ. शर्मा ने कहा कि महान गुरु कानूनी लड़ाई सहित किसी भी लड़ाई में समानता चाहते थे। कानूनी सहायता ऐसी समानता को न्यायालय के समक्ष लाने का साधन है। कैंपस डायरेक्टर डॉ. वीना दादा ने वोट ऑफ़ थैंक्स किया। प्रो. ब्रह्मजीत सिंह ने मंच का संचालन किया। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा व वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने लॉ कॉलेज की गतिविधियों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *