पुलिस के लिए इतना आसान नहीं होगा गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को भारत लाना

आज की ताजा खबर क्राइम
गोल्डी अगर अमे​रिका में राजनीतिक शरण के लिए करता है आवेदन, तो लग सकता है उसे भारत लाने में समय 
टाकिंग पंजाब
अमृतसर। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ को अमेरिका के कैलिफोर्निया में डिटेन किया जा चुका है, जिसकी पुष्टि खुद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान भी दी थी। सूत्रों की माने तो अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफआईबी ने गृह मंत्रालय के माध्यम से पंजाब पुलिस के साथ संपर्क भी साधा है। इतना ही नहीं, एफआईबी ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर पंजाब में दर्ज केसों की पूरी जानकारी भी मांगी है।
  जानकारों की माने तो गोल्डी बराड़ को भारत लाना इतना आसान नजर नहीं आ रहा है। भारत सरकार की तरफ से गोल्डी को रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। दूसरी तरफ गोल्डी बराड़ की कोशिश राजनीतिक शरण लेने की है। अगर वह राजनीतिक शरण लेने का आवेदन करता है तो अमेरिका उस पर सुनवाई कर सकता है।
  इस बीच उसे भारत लाना और मुश्किल हो जाएगा। उधर गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी की पुष्टि चाहे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान की है, लेकिन विरोधी दल के नेता इसे पॉलिटिकल स्टंट कह रहे हैं।
  पूर्व मंत्री व अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने गोल्डी बराड़ के पकड़े जाने पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री गुजरात में राजनीतिक लाभ लेने के लिए ऐसा कह रहे हैं। अगर यह सही है तो पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को इसकी पुष्टि करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *