जनवरी में पंजाब पहुंचेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा.. सीएम से मिले कांग्रेस नेता

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

कांग्रेस अध्यक्ष ने यात्रा की तैयारियों संबंधी गठित की कमेटियां.. राहुल गांधी के साथ चलेंगे करीब 5 हजार कार्यकर्ता

टाकिंग पंजाब
चडीगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अगले महीने यानि कि जनवरी में पंजाब पहुंच सकती है। राहुल गांधी की इस यात्रा के पंजाब पहुंचने को लेकर पंजाब कांग्रेस काफी जिम्मेदारी से काम ले रही है। इस यात्रा की महत्तता को समझते हुए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व कईँ अन्य नेताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात कर इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के साथ रवनीत बिट्‌टू व पूर्व विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह मौजूद रहे।

    सीएम भगवंत मान ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष व अन्य कांग्रेसी नेताओं को आश्वासन दिया कि इस यात्रा में किसी तरह की कोई बाधा नहीं आने दी जाऐगी। उम्मीद जताई जा रही है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 10 जनवरी से 19 जनवरी तक पंजाब पहुंच सकती है। इसके लिए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने कईँ कमेटियां गठित की हैं। इस यात्रा दौरान इस बात का ख्याल भी रखा जाऐगा कि सर्द मौसम की वजह से किसी नेता व कार्यकर्ता को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। इसके लिए कंटेनर में सभी आवश्यक वस्तुओं के अलावा हीटर का बंदोबस्त भी रहेगा।    उन्होंने जिला अध्यक्षों व यात्रा के कोऑर्डिनेटर के साथ बैठक कर हर ब्लॉक से 25 और विधानसभा हलके से 50 कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने को कहा है। पार्टी इस तैयारी में है कि करीब 5 हजार कार्यकर्ता हर समय राहुल गांधी के साथ चलें। भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में शंभू बॉर्डर की ओर से दाखिल होगी। फिर राजपुरा, सरहिंद, खन्ना, लुधियाना, जालंधर, ब्यास, बटाला होते हुए पठानकोट जाएगी। इस दौरान खाने-पीने के इंतजाम के लिए पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है।

     प्रशासनिक कमेटी के चेयरमैन पूर्व गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा हैं। जबकि मोबइलाइजेशन कमेटी का जिम्मा राणा गुरजीत सिंह को सौंपा गया है। राहुल की यात्रा में शंभू बॉर्डर से ब्यास तक जीटी रोड का ही इस्तेमाल किया जाएगा। इस बीच राहुल लुधियाना, जालंधर और ब्यास में रूकेंगे और वह श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने भी जाएंगे। इसके बाद राहुल गांधी अपनी इस यात्रा के चलते सभी कांग्रेसी नेताओं सहित बटाला की तरफ कूच करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *