गुजरात में रिकार्ड तोड़ जीत की तरफ बढ़ रही भाजपा.. 182 में से 146 सीटों पर चल रही है आगे

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
9 सीटों पर विजय परचम लहरा चुकी है बीजेपी..150 से ज्यादा सीटे मिलने का अनुमान
टाकिंग पंजाब  

गुजरात। कांग्रेस व आप के बेहद जोर लगाने के बावजूद गुजरात में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करती दिखाई दे रही है। चुनावी काउंटिंग के रुझानों के मुताबिक भाजपा 182 में से 146 सीटों पर आगे है, जबकि 9 सीटों पर वह जीत चुकी है। अगर यह रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं, तो भाजपा 1985 में कांग्रेस की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड तोड़ देगी।  आपको बता दें कि इससे पहले नरिंदर मोदी के गुजरात का सी एम रहते भाजपा ने 2002 के चुनाव में 127 सीटें जीती थीं। इसके अलावा पिछले आंकड़ों पर जाएं तो 1985 के चुनाव में माधव सिंह सोलंकी की अगुआई में कांग्रेस ने 149 सीटें जीती थीं।  इस बार लग रहा हे कि गुजरात में भाजपा 150 का आंकड़ा पार कर कांग्रेस की जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी। गुजरात में पार्टी के इस प्रदर्शन से भाजपा के उच्च नेता व कार्यकर्ता गदगद दिखाई दें रहे हैं. वही दूसरी तरफ हिमाचल में भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *