सांसद सिमरणजीत सिंह मान ने बोले फिर विवादित बोल..कही केजरीवाल को फाँसी लगाने की बात

आज की ताजा खबर पंजाब
कहा.. केजरीवाल को “टाली नाल रस्सा पा के लावांगे फाहे.. भगत सिंह पर भी की टिप्पणी..

टाकिंग पंजाब 

जालंधर। शनिवार को लतीफपुरा में बे घर हुए लोगों से मिलने आये शिरोमणि अकाली दल (मान) के प्रमुख एवं संगरूर से सांसद सिमरणजीत सिंह मान ने फिर एक विवादित बयान दिया है। सासंद मान ने जहाँ आम आदमी पार्टी के वजीरोँ, मुख्यमंत्री का नाम लिए बिना व संयोजक अरविंद केजरीवाल का नाम लेकर टिप्पणी की, वहीं एक बार फिर से शहीद भगत सिंह के खिलाफ शब्द कहे।
  लतीफपुरा पहुंचे सांसद सिमरणजीत सिंह मान ने कहा कि लतीफपुरा में जो सिखों के घर तोड़े गए हैं, इसकी सजा आम आदमी पार्टी के नेताओं को अवश्य दी जाएगी। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि आम आदमी पार्टी के वजिरों, मुख्यमंत्री व संयोजक अरविंद केजरीवाल को “टाली नाल रस्सा पा के फाहे लावांगे।
  सांसद मान ने कहा कि आपको जहाँ भी कोई आप का एमएलए मिले उसे पूछो कि आपकी सरकार ने हमारे साथ यह जुल्म क्यों किया है। इसके बाद उन्होंने भगत सिंह पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भगत सिंह ने अंग्रेज अफसर के साथ एक बेगुनाह केशधारी सिख पुलिस वाले की भी हत्या की थी।
 उन्होंने कहा कि पुलिस को तो भगत सिंह फोटो दफ्तरों में लगाकर उनके नक्शे कदम पर चलने वाली आम आदमी पार्टी के खिलाफ होना चाहिए, लेकिन लतीफपुरा में उसी पुलिस से लोगों पर बर्बरता करवाई। सिख परिवारों के साथ जुल्म करने वाले आप पार्टी के नेताओं को सबक सिखाना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *