पंजाब में 4 हजार टीचरों के लिए राहत की खबर.. जल्द ही इन 4 हजार टीचरों को  मिलेंगे जॉइंनिंग लेटर

आज की ताजा खबर पंजाब
मुख्यमंत्री भगवंत मान देंगे इन टीचरों को नियुक्ति पत्र..6 हजार टीचर भर्ती करने की प्रक्रिया भी जारी 
टाकिंग पंजाब
चंडीगढ़। सत्ता में आने के बाद पंजाब के स्वास्थ्य व शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रयास कर रही पंजाब की मान सरकार ने अब 4 हजार टीचरों को जॉइनिंग लेटर देने का फैंसला किया है। माना जा रहा है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान लुधियाना में आयोजित होने वाले एक प्रोग्राम में 4 हजार टीचरों को जॉइनिंग लेटर देंगे।
   इसके साथ ही प्रदेश में मान सरकार द्वारा भर्ती किए अध्यापाकों की संख्या 10 हजार हो गई। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस जानकारी को ट्वीट से भी साझा किया है। पंजाब की शिक्षा व्यवस्था की मजबूती के लिए फिलहाल और 6 हजार टीचर भर्ती करने की प्रक्रिया भी जारी है। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के अनुसार सभी अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
    इसके अलावा सीएम भगवंत मान ने 24 दिसंबर को प्रदेश में आयोजित मेगा पेरेंट्स टीचर मीटिंग में अभिभावकों से एक वादा किया था। माना जा रहा है कि सीएम मान सरकारी स्कूलों के लिए प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर ही बसें चलाने का अपना यह वादा जल्द ही पूरा कर सकते हैं। सरकार अगर यह वादा पूरा करती है तो सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को स्कूलों में आना-जाना काफी आसान हो जाऐगा व स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या भी बढ़ सकती है। मान सरकार द्वारा इस योजना को जल्द पूरा करने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *