सीएम की चेतावनी आई काम.. पीसीएस अधिकारियों ने किया हड़ताल खत्म करने का ऐलान

आज की ताजा खबर पंजाब
प्रिं​सिपल सचिव के साथ हुई मीटिंग के बाद हुआ ऐलान.. लोगों को मिली राहत
टाकिंग पंजाब

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से पीसीएस अधिकारियों को दी गई चेतावनी न अपना असर दिखाया है। पीसीएस अधिकारियों ने हड़ताल को खतम करने का फैंसला करते हुए काम पर लौटने का फैंसला किया है। हालांकि पीसीएस अधिकारियों ने इस हड़ताल के खत्म होने का मुख्य कारण लोगों को हो रही परेशानी बताया है। सीएम भगवंत मान ने अपने आदेश में इस स्ट्राइक को गैरकानूनी करार दिया था। उन्होंने आदेश में स्पष्ट लिखा था कि जो भी अधिकारी आज 2 बजे तक अपनी ड्यूटी जॉइन नहीं करता, उसे सस्पेंड कर दिया जाएगा। जो 2 बजे तक ड्यूटी जॉइन नहीं करता, उसकी अनुपस्थिति गैर जिम्मेदार मानी जाएगी।    कुछ समय पहले ही पीसीएस अधिकारियों और मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रिंसिपल सेक्रेटरी वेणु प्रसाद के बीच बैठक चल रही थी।  पंजाब प्रिंसिपल सचिव ने कहा है कि पीसीएस अधिकरियों की हड़ताल खत्म हो गई है व काम पर वापस लौटेंगे। अधिकारियों के साथ की मीटिंग के बाद प्रिंसिपल सचिव ने यह बयान दिया है। सरकार ने पीसीएस अधिकारियों को भरोसा दिया है कि किसी के साथ नजायज धक्का नहीं किया जाऐगा।  इसके बाद  पीसीएस अधिकारियों ने हड़ताल खत्म करने का फैंसला किया है।   वेणु प्रसाद ने स्पष्ट किया कि करप्ट अधिकारियों के खिलाफ सरकार सख्त है। इसे पीसीएस अधिकारी भी मानते हैं और उन्होंने जल्द अभी से ड्यूटी जॉइन करने की बात कही है। पीसीएसए एसोसिएशन के प्रधान राहत ओबेरोय का कहना है कि हम हड़ताल पर नहीं थे, सिर्फ मास लीव पर थे। कुछ पुरानी मांगें काफी समय से अटकी हुई थी। जन्हें मुख्यमंत्री और उनके प्रिंसिपल सेक्रेटरी के समक्ष रखा गया। सरकार से उनकी मुश्किलें हल होने के आश्वासन मिलने के बाद सभी अभी से ड्यूटी जॉइन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *