पंजाब पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, लाल पगड़ी पहने दिखे राहुल गांधी ने साधा आरएसएस व भाजपा पर निशाना

आज की ताजा खबर देश

कहा.. देश में फैलाई जा रही नफरत, एक धर्म को दूसरे, एक भाषा को दूसरे से लड़ाने में लगे हैं आरआरएस व बीजेपी

यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने टेका फतेहगढ़ साहिब स्थित गुरुद्वारे में माथा, रोजा शरीफ भी गए 

टाकिंग पंजाब

फ्तेहगढ़ साहिब। कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की तरफ से निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा आज पंजाब में शुरू होकर मंडी गोबिंदगढ़ में आकर रुकी। मंडी गोबिंदगढ़ से यह यात्रा दोपहर 3 बजे खन्ना के लिए रवाना होगी। पंजाब में यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने सबसे पहले छोटे साहिबजादों की याद में बने फतेहगढ़ साहिब स्थित गुरुद्वारे में माथा टेका। इसके बाद वह रोजा शरीफ में माथा टेकने गए।   आज की यात्रा दौरान राहुल गांधी ने लाल रंग की पगड़ी पहनी हुई है व कल उन्होंने केसरी रंग की दस्तार सजाई हुई थी। यात्रा की शुरूआत में राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में नफरत फैलाई जा रही है। आरआरएस व बीजेपी के लोग एक धर्म को दूसरे, एक भाषा को दूसरे से लड़ाने में लगे हैं। उन्होंने देश का माहौल बिगाड़ दिया है। हमें देश को दूसरा रास्ता मोहब्बत, एकता व भाईचारे का रास्ता दिखाना चाहिए। राहुल ने कहा कि देश के कुछ मुद्दे जैसे नफरत, अहिंसा, बेरोजगारी हैं, जिन्हें उठाना है।     राहुल गांधी ने मीडिया को कोसते हुए कहा कि वह उनकी बात जनता के सामने नहीं ला रहे, हमेशा प्रधानमंत्री का चेहरा दिखाते हैं। बेरोजगारी व महंगाई की बात नहीं उठाते। यह यात्रा जैसे-जैसे आगे गई, मीडिया ने अगला पड़ाव कठिन बताया, लेकिन हर जगह बेहतर रिस्पॉन्स मिला। बीजेपी के लोग जो डर नफरत फैला रहे हैं, वह देश की हिस्ट्री नहीं है। इस यात्रा के दौरान किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों, बच्चों- बूढ़ों से बात हुई। काफी कुछ सीखने को मिला। यह देश प्यार व भाईचारे का देश है, यही कारण है कि यात्रा सफल हो रही है।

   सरहिंद की दाना मंडी में फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भुपिंदर हुड्‌डा ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को यात्रा का फ्लैग सौंपा।  इस यात्रा के दौरान जहां सीनियर कांग्रेस लीडर सचिन पायलट पहुंचे, वहीं किसान नेता योगेंद्र यादव ने भी राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाया। आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा में अब तक पंजाब में राहुल को सबसे ज्यादा सुरक्षा दी गई है। इसमें आगे-पीछे व दोनों किनारों पर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा घेरा बना रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *