जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का 75 साल की उम्र में निधन.. बेटी ने ट्वीट कर दी जानकारी

आज की ताजा खबर शोक सन्देश

शुभाषिनी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘पापा नहीं रहे’..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लालू यादव, तेजस्वी यादव आदि ने जताया दुख

टाकिंग पंजाब

नई दिल्ली। जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। शरद यादव की तबीयत काफी दिन से खराब चल रही थी। गुरुवार की देर शाम उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ रात 9 बजे उनका निधन हो गया।   शरद यादव की बेटी शुभाषिनी यादव ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। शुभाषिनी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘पापा नहीं रहे’। गंभीर रूप से बीमार होने की वजह से उनकी राजनीतिक गतिविधियां काफी कम गई थीं। तबियत ख़राब होने के चलते वह राजनीती से कुछ दूर चल रहे थे। उनकी मौत की खबर से उनके समर्थको व परिवार में शोक की लहर दौड़ गईं है।  शरद यादव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लालू यादव, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। आपको बता दे कि शरद यादव बिहार व देश की राजनीती में काफ़ी सक्रिय नेता माने जाते थे। शरद यादव उन नेताओं में रहे हैं जो लालू प्रसाद व नीतीश कुमार दोनों के साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *