डर का माहौल बना नफरत फैला रही भाजपा.. 2-3 अरबपतियों को दिया जा रहा लोगों की तपस्या का फल

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

पठानकोट रैली में भाजपा व दिल्ली सुप्रिमों केजरीवाल पर चलाए शब्दों के बाण..भगवंत मान पर रहे नर्म

टाकिंग पंजाब

पठानकोट। भारत जोड़ो यात्रा के तहत पठानकोट पहुंचे राहुल गांधी ने रैली को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान जहां भाजपा पर निशाना साधा वहीं पंजाब की भगवंत मान सरकार पर भी हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि 3 काले कानून से जो किसानों के साथ हुआ, वही अग्निवीर योजना से जवानों के साथ किया गया है। भाजपा की तरफ से लोगों को डराकर उनकी तपस्या का फल 2-3 अरबपतियों को दिया जा रहा है। डर का माहौल बनाकर नफरत फैलाई जा रही है।    मीडिया में हर वक्त नरेंद्र मोदी का चेहरा दिखता है, गलत जीएसटी, नोटबंदी, किसान को खाद की समस्या मीडिया में नहीं दिखती। आपकी जेब काटी जा रही है। इस मुद्दों पर ध्यान न जाए, इसलिए यह सब नहीं दिखाया जाता। राहुल गांधी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बारे भी बात की, लेकिन अपने भाषण में राहुल गांधी भगवंत मान पर नर्म लेकिन राघ‍व चड्डा व दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर गर्म दिखाई दिए। राहुल गांधी ने भगवंत मान के बारे में कहा कि मैं पंजाब के सीएम को कहना चाहता हूं कि आप मेरे साथ लोकसभा में बैठे थे।    आप में व अरविंद केजरीवाल में बहुत फर्क है। मैंने भगवंत मान को कहा कि पंजाब को रिमोट कंट्रोल से न चलने दीजिए। पंजाब के पैसे से गुजरात में विज्ञापन दिए जाएं, यह गलत है। मैं फिर कहता हूं कि भगवंत मान मुझे अच्छे लगते हैं मगर पंजाब को पंजाब से चलाना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब में हम आम आदमी पार्टी से लड़ेंगे व उसे हराएंगे। वहीं इस रैली में बोलते हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राहुल गांधी को संत का रूप कहा है। चन्नी ने कहा कि राहुल गांधी क्रांतिकारी लीडर हैं। वह प्यार बांटते हैं, तपस्वी हैं व वह संत का रूप हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *