पठानकोट रैली में बोले खड़गे … भाजपा ने मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र समेत की 6 सरकारें चोरी 

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा, देश के सामने चुनौती बहुत बड़ी है, लोकतंत्र खतरे में..
टाकिंग पंजाब

पठानकोट। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की पंजाब में आखिरी दिन पठानकोट रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र समेत 6 सरकारें चोरी की, मैं इन्हें चोर कहूं या क्या कहूं। पैसे व ईडी के बल पर देश पर कब्जा रखना चाहती है यह सरकार। इंकम टैक्स समेत हर चीज का डर दिखाकर बहुमत बनाते हैं व  आगे भी यही कुछ करने वाले हैं। राहुल गांधी की यात्रा से भाजपा घबरा गई है। उन्हें देश की भलाई का कोई काम नहीं करना, उनका ध्यान सिर्फ चुनाव जीतने पर है।

   वह कभी लोगों की समस्या सुलझाने के लिए काम नहीं करते, जहां भी जाएंगे, चुनाव की बात करेंगे। जनता के सवालों को लेकर जब हम संसद में खड़े होते हैं तो वह चर्चा के लिए तैयार नहीं होते। बहाना बनाकर सदन को स्थगित कर देते हैं। बाद में कहते हैं कि हम तैयार थे लेकिन कांग्रेस दिक्कतें पैदा करती है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि पूरे देश की नजर इस यात्रा पर है। देश में महंगाई, बेरोजगारी व प्यार-भाईचारा सुनिश्चित होना बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जननायक बन गए हैं।
   देश के सामने चुनौती बहुत बड़ी है, लोकतंत्र खतरे में है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। हम सब इसे रोकने में कामयाब होंगे। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर आज जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेंगे। यहां लखनपुर में फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, सीपीएम नेता यूसुफ तारिगामी और शिवसेना नेता संजय राउत उनका स्वागत करेंगे। श्रीनगर में 30 जनवरी को एक विशाल रैली के साथ यात्रा का समापन होगा। यात्रा जम्मू के लखनपुर से होते हुए कठुआ, हीरानगर, बनिहाल टनल होते हुए कश्मीर घाटी तक जाएगी।
   राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का श्रीनगर में समापन होगा, लेकिन देश की सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने से पहले अलर्ट जारी किया है। घाटी में राहुल गांधी की यात्रा ने एजेंसियों को चिंता में डाल रखा है। उनकी सुरक्षा में कश्मीर पुलिस के अलावा CRPF को भी नियुक्त किया गया है। अलर्ट के बाद राहुल गांधी को जम्मू-कश्मीर में अधिकतर समय पैदल ना चलते हुए कार में जाने के लिए कहा है। इसके साथ ही राहुल गांधी की सुरक्षा को और कड़ा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *