आप का शिअद पर जवाबी हमला.. कहा, झूठ-भ्रम पैदा करने में जुटे शिअद अध्यक्ष 

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

आप प्रवक्ता कंग बोले.. सत्ता से बाहर होने के दौरान 2342 करोड़ का कर्ज छोड़ कर गई शिअद

टाकिंग पंजाब

चंडीगढ़। पंजाब की आम आदमी की सरकार के कार्यकाल में बिजली से 16599 करोड़ की सब्सिडी बनी। इसमें से 13571 करोड़ पीएसपीसीएल को दिए जा चुके हैं। केवल 3028 करोड़ ही शेष हैं, इसे भी इसी वित्तीय वर्ष में चुका दिया जाएगा। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल लोगों में झूठ-भ्रम पैदा करने में जुटे हैं। इन बातों का प्रग्टावा आप के पंजाब प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए किया।     प्रैस वार्ता में विरोधी पार्टीयों पर जुबानी हमला बोलते हुए कंग ने कहा कि मान सरकार द्वारा लोगों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली देने से विरोधी राजनीतिक पार्टियों की जड़ें हिल गई हैं। यही कारण है कि विरोधी दल पंजाब में आर्थिक कंगाली का भ्रम पैदा कर रहे हैं। मान सरकार ने विरासत में मिले कर्ज को घटाया है जबकि शिअद सत्ता से बाहर होने के दौरान 2342 करोड़ का कर्ज छोड़ कर गई। जो खुद पंजाब का भला नहीं कर पाए वह आज भ्रम फैला रहे हैं।     साल 2022 में कांग्रेस भी सत्ता से बाहर हुई तो सब्सिडी की 9020 करोड़ की राशि 5 किश्तों में दी जानी थी व आप सरकार इसकी भी एक किश्त दे चुकी है। कंग ने कहा कि शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल करीब 4 दिन से झूठ का पुलिंदा व प्रोपेगेंडा कर पंजाब के लोगों में डर का माहौल पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बादल पाकिस्तान को बिजली बेचने की बात कहते थे, लेकिन साल 2012 से 2017 तक पीएसपीसीएल की 2342 करोड़ की देनदारी छोड़कर चले गए।     साल 2022 में मान सरकार सत्ता में आई तो उसे 9020 करोड़ देनदारी मिली। कंग ने कहा कि नेता ब्लैक आउट होने की बात कहकर सवाल खड़े कर रहे हैं, जबकि मान सरकार ने 80-90 प्रतिशत लोगों के बिजली बिल जीरो किए हैं। कंग ने कहा कि आप ने 1 साल से कम समय में सबसे अधिक 16434 करोड़ की सब्सिडी दी। इसमें से 13571 करोड़ की अदायगी भी की जा चुकी है। पंजाब सरकार पर केवल 3600 करोड़ ही पेंडिंग हैं। आप की जन हितैषी नीतियों से घबराकर विरोधी दल व नेता झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *