पीएम ने 247 किलोमीटर लंबा दिल्ली-दौसा-लालसोट सेक्शन किया जनता को समर्पित

आज की ताजा खबर देश

विपक्षी दल पर साधा निशाना, कहा क्यों हमारे सैनिकों के शौर्य व बहादुरी को कम आंकती रही है कांग्रेस

टाकिंग पंजाब

राजस्थान। दिल्ली से मुम्बई एक्सप्रेस वे का 247 किलोमीटर लंबा दिल्ली-दौसा-लालसोट सेक्शन आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को समर्पित कर दिया। यह सेक्शन 12150 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से बनाया गया है व इस सेक्शन के शुरू होने से दिल्ली से जयपुर की यात्रा 5 घंटे से कम होकर लगभग साढ़े तीन घंटे रह जाएगी।      यह एक्सप्रेस-वे बंदरगाहों, लॉजिस्टिक पार्क को कई राज्यों से जोड़ेगा। दिल्ली से मुंबई तक बनने वाले एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 1385 किमी है। इस 247 किमी लंबे पहले फेज में आठ लेन हैं। इस हाईवे पर गाड़ियां 120 किमी की रफ्तार से दौड़ सकेंगी। जब ऐसी आधुनिक सड़कें बनती हैं तो देश की प्रगति को गति मिलती है। यह प्रोजेक्ट राजस्थान समेत मप्र, महाराष्ट्र और गुजरात की तस्वीर बदल देगा। यह विकसित होते भारत की भव्य तस्वीर है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 5940 करोड़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।      इनमें एक्सप्रेस-वे को जयपुर से जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेस भी शामिल है।  इसके बाद प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार भारत के सीमावर्ती इलाकों में सड़क बनाने से डरती थी। उन्हें लगता था कि दुश्मन हमारी बनाई सड़कों से चलकर देश के भीतर आ जाएगा। मुझे समझ नहीं आता कि कांग्रेस क्यों हमारे सैनिकों के शौर्य व बहादुरी को कम आंकती रही है। सीमा पर दुश्मनों को रोक देना व उन्हें मुंहतोड़ जवाब देना हमारी सेना को बखूबी आता है।     इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दावा किया कि हम 2024 का साल खत्म होने से पहले भारत का सड़क इन्फ्रास्ट्रक्चर अमेरिका के बराबर कर देंगे। गडकरी ने कहा कि जयपुर-दिल्ली के बीच इलेक्ट्रिक केबल भी डाली जाएगी, ताकि इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रक और बसें भी चल सके। इसके लिए वैज्ञानिकों की मदद भी ली जा रही है। नितिन गडकरी ने कहा कि जैसे एयरपोर्ट होता है, भविष्य में ड्रोन पोर्ट भी होगा। अभी ड्रोन 200 किलो तक का सामान लेकर उड़ सकता है, जल्द ही इससे एक हजार किलो तक का सामान ले जाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *