आखिरकार लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई ने किया मनीष सिसोदिया को गरिफ्तार

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
पहले ही क्यास लगाए जा रहें थे कि सी बी आई दिल्ली के उप मुख्यमंत्री को कर सकती है गरिफ्तार
टाकिंग पंजाब

नई दिल्ली। जैसा कि हमने कहा था कि सीबीआई दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को शराब घोटाला मामले में आज गिरफ्तार कर सकती है, बिलकुल वैसा ही हुआ है। सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है। मनीष सिसोदिया सुबह सीबीआई दफ्तर पहुचे थे व उनको पहले ही लग रहा था कि सी बी आई उनको ग्रिफ्तार कर लेगी। सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया था व लगभग 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई ने आखिरकार मनीष सिसोदिया को  गरिफ्तार कर लिया है।   आपको बता दें कि मनीष सिसोदिया को पहले ही शक था कि आज उनकी गरिफ्तारी होनी ही है, इसलिए सीबीआई दफ्तर जाने से पहले उन्होंने अपनी मां का आशीर्वाद लिया था और राजघाट पहुंचे थे, जहां सिसोदिया ने महात्मा गांधी को नमन किया था। घर से निकलते समय सिसोदिया ने मुस्कुराते हुए विक्ट्री साइन दिखाया था व अपने कार्यकर्त्ता को उनके परिवार का ख्याल रखने को भी कहा था। सिसोदिया की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इसे तानाशाही की इंतेहा बताया है।   उन्होंने ट्वीट कर कहा, आपने एक नेक इंसान और सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री को गिरफ्तार करके अच्छा नही किया मोदी जी, भगवान भी आपको माफ नही करेगा। एक दिन आपकी तानाशाही का अंत जरूर होगा मोदी जी। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया को बेकसूर बताया है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, मनीष बेक़सूर हैं। उनकी गिरफ़्तारी गंदी राजनीति है। मनीष की गिरफ़्तारी से लोगों में बहुत रोष है। लोग सब देख रहे हैं। लोगों को सब समझ आ रहा है। लोग इसका जवाब देंगे। इस से हमारे हौसले और बढ़ेंगे। हमारा संघर्ष और मज़बूत होगा।
उपमुख्यमंत्री की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी ने इसे लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया है। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि आज बीजेपी दस हजार करोड़ का आरोप लगा रही है। सवाल है कि कहां है ये दस हजार करोड़? एक साल की जांच के बाद भी प्रमाण देश के सामने नहीं आ पाया कि सोसोदिया ने एक रुपये का भी भ्रष्टाचार किया है। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता के वजह से हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *