सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन ने किया नारी शक्ति को सलाम

शिक्षा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया सम्मानित

टाकिंग पंजाब

जालंधर। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन में नारी शक्ति को सलाम करते हुए स्पोर्ट्स, फिल्म इंडस्ट्री, सोशल सर्विसेज, एजुकेशन, एंटरटेनमेंट, कल्चर म्यूजिक आदि में अपना नाम बनाने वाली महिलांओं को शक्ति सम्मान के साथ सम्मानित किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ग्रुप के वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, सभी मेहमानों व स्टाफ ने केक काट कर एक दूसरे का मुँह मीठा करवाया।     इस अवसर पर डिप्टी मेडिकल कमिश्नर सिविल अस्पताल जालंधर डॉ. ज्योति शर्मा, सोशल वर्कर परवीन अबरोल, हैमर थ्रो में आल इंडिया पुलिस गेम रिकॉर्ड होल्डर सब-इंस्पेक्टर सरबजीत कौर, स्लम एरिया के बच्चों को पढ़ाने वाली मधुरिमा कलवार, गायक देविका बदयाल, स्नेचर के साथ लड़ने वाली कुसुम आदि को शक्ति सम्मान के साथ सम्मानित किया गया।      इसके अतिरिक्त सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीच्यूट के छात्रों ने नारी शक्ति पर कोरियोग्राफी व अध्यापकों ने मॉडलिंग पेश की। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज के समय में महिलाऐं किसी भी वर्ग में पीछे नहीं है बस जरूरत हैं उन्हें आगे बढ़ने के लिए हौंसला देने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *