एचएमवी में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस का किया गया आयोजन

शिक्षा

प्रिंसिपल प्रो.डॉ. अजय सरीन ने गणमान्य अतिथियों का ग्रीन प्लांटर से किया स्वागत

टाकिंग पंजाब

जालंधर। हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्रिंसिपल प्रो.डॉ. अजय सरीन के योग्यात्मक दिशा-निर्देशन अधीन होलिस्टक डिवैल्पमैंट सैल की ओर से नारी चेतना वैलफेयर सोसाइटी (रजि.) जालंधर के सहयोग से अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि स्वरूप नारी सशक्तिकरण प्रतीक डीसीपी जालन्धर वत्सला गुप्ता एवं असिस्टैंट कमिश्नर जनरल जालंधर गुरसिमरन कौर उपस्थित रही। संस्था परम्परानुसार उनका ग्रीन प्लांटर एवं उपहार भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया।      प्रिंसिपल प्रो.डॉ. अजय सरीन ने अपने वक्तव्य में गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया व कहा कि आज के मुख्यातिथि वास्तव में युवा पीढ़ी के लिए नारी सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण है।  मुख्यातिथि वत्सला गुप्ता ने अन्तरर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी व अपने जीवन में सहयोगी प्रत्येक नारी को नमन किया। गुरसिमरन कौर ने अपने प्रोत्साहनवर्धक संभाषण में कहा कि औरत होना वास्तव में एक संघर्ष है। आज की नारी के पास चुनाव करने का अवसर है जो प्राचीन औरतों के पास नहीं था।        उन्होंने नारी को अपने निर्णय स्वयं लेने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर नारी चेतना वैलफेयर सोसाइटी की चेयरपर्सन कुसुम शर्मा ने नारी चेतना के लक्ष्यों एवंदृष्टि के बारे में जानकारी दी। सेक्रेटरी संजू गुप्ता ने नारी वैलफेयर सोसाइटी के कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।  इस अवसर पर उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने शिक्षा, खेल, फैशन,कला के साथ-साथ समाज कल्याण के क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।         जिसमें हरविन्दर कौर, प्रधान एनजीओ पहल, नवरूप, लेखिका एवं कवयित्री, प्राचार्या सुषमा शर्मा, प्रो.आदर्श परती, प्रो. नवजोत कौर सिंधु, मीडिया सलाहकार, मल्लिका हांडा, खिलाड़ी, समृद्धि भारद्वाज, बैडमिंटन खिलाड़ी, नवनीता, फैशन डिजाइनर, मुक्ति, मेकअप आर्टिस्ट, डॉ.पूजा मिन्हास, डांस निर्देशिका, अंजु शर्मा, योगाअध्यापिका, पिंकी बेदी, योगा अध्यापिका, बीनू गुप्ता, कुलजीत कौर, लेखिका एवं कवयित्री शामिल रहीं। नारी चेतना सोसाइटी की प्रधान अनु शर्मा ने सबके प्रति धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम सागर की अध्यक्षता में छात्राओं ने नारी दिवस से संबंधित गीत पेश किए। मंच संचालन मैडम कुलजीत कौर व मैडम बीनू गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *